फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   sbi increases mclr by 0.2 percent, home loan set to become costly

महंगाई डायनः आज से होम लोन लेने पर देना होगा ज्यादा ब्याज, एसबीआई ने बढ़ाईं दरें

Sat, 01 Sep 2018 01:01 PM IST
Riya Kumari बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: Riya Kumari Updated Sat, 01 Sep 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
sbi increases mclr by 0.2 percent, home loan set to become costly
आज 1 सितंबर से आपके ऊपर महंगाई डायन की और मार पड़ेगी। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच देश के सबसे बड़े बैंक-- भारतीय स्टेट बैंक ने लोन की ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है। इसका मतलब यह है कि होम लोन से लेकर के पर्सनल लोन तक सभी महंगे हो गए हैं। बैंक ने ब्याज दरों में 0.2 फीसदी की बढ़ोतरी की है। 
विज्ञापन


इतनी अवधि वाले लोन पर मार

बैंक ने तीन साल तक की अवधि वाले लोन पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। अब बैंक का एक महीने की अवधि वाला एमसीएलआर (मॉर्जिनल कॉस्ट ऑफ लैंडिंग रेट) 7.9 फीसदी से बढ़कर 8.1 फीसदी हो गया है। वहीं एक साल की अवधि वाला एमसीएलआर 8.25 फीसदी से बढ़कर 8.45 फीसदी हो गया है। वहीं तीन साल की अवधि वाले लोन के लिए आपको 8.45 फीसदी की जगह 8.65 फीसदी ब्याज देना होगा। 
विज्ञापन



एक महीने बाद किया इजाफा

बैंक ने आरबीआई द्वारा रेपो रेट में 25 बीपीएस का इजाफा करने के एक महीने बाद अपनी ब्याज दरों में इजाफा किया है। आरबीआई ने 6 जून को रेपो रेट 6.25 फीसदी से बढ़ाकर 6.50 फीसदी कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1 जून को भी बढ़ाई थी ब्याज दरें

इससे पहले बैंक ने 1 जून को ब्याज दरों में इजाफा किया था। तब बैंक ने 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की थी। आरबीआई के निर्देशानुसार बैंक अब होम लोन को एमसीएलआर से ही लिंक कर सकते हैं। होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन, एजूकेशन लोन, टू-व्हीलर लोन सहित अन्य सभी प्रकार के लोन की ईएमआई बढ़ जाएगी। पेट्रोल-डीजल के दामों में यही रफ्तार बनी रही तो फिर आरबीआई कड़ा कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed