{"_id":"5b0e6b464f1c1b996e8b582a","slug":"sbi-increase-term-deposit-rate-again-in-less-than-two-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"SBI ने फिर से बढ़ाई रिटेल डिपॉजिट पर ब्याज दरें, आपको होगा फायदा","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
SBI ने फिर से बढ़ाई रिटेल डिपॉजिट पर ब्याज दरें, आपको होगा फायदा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 30 May 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
sbi
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने फिक्सड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज दर में बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि इसका लाभ उन्हीं को मिलेगा, जिनके फिक्स डिपॉजिट खाते को एक साल से अधिक का समय हो गया है।
विज्ञापन
5 से 25 बीपीएस की बढ़ोतरी
एसबीआई ने इससे पहले 28 मार्च को 2 साल से 10 साल के लिए एफडी खातों पर ब्याज दर को बढ़ाया था। अब बैंक ने 2 साल से नीचे वालों को भी इसका लाभ दे दिया है। एसबीआई ने इस बार 5 से 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। एचडीएफसी बैंक ने 100 बीपीएस तक डिपॉजिट रेट बढ़ा दिये थे। वर्ष 2018 में यह दूसरी बार है जब एसबीआई ने जमा पर दरों में बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा ज्यादा लाभ
वरिष्ठ नागरिकों को आम पब्लिक से 0.25 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलेगा। इनके लिए नई ब्याज दर 7.15 फीसदी तय की गई है। वहीं आम पब्लिक को 6.65 ब्याज मिलेगा। पहले यह 6.40 फीसदी था।