फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   sbi home and car loan new offer for festive season

SBI का फेस्टिव सीजन तोहफा: घर-कार खरीदने के लिए मिलेगा सस्ते ब्याज पर लोन

Tue, 20 Aug 2019 05:12 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 20 Aug 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
sbi home and car loan new offer for festive season

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने फेस्टिव सीजन की शुरुआत करते हुए ग्राहकों को घर और वाहन के लिए सस्ते ब्याज पर कर्ज देने की घोषणा की है।  बैंक ने बयान में कहा कि ग्राहक सस्ते कर्ज के साथ अन्य लाभ भी उठा सकते हैं। इनमें कर्ज पर प्रोसेसिंग फीस में छूट, पूर्व अनुमोदित डिजिटल कर्ज और विभिन्न श्रेणी के कर्ज में ब्याज दर में इजाफा नहीं करना शामिल हैं। हालांकि, बैंक ने ऑफर की वैधता के बारे में नहीं बताया है। 

विज्ञापन

कार लोन पर प्रोसेसिंग फीस मुफ्त

स्टेट बैंक ने त्योहारी मौसम में कार के लिए लोन लेने पर प्रोसेसिंग फीस को हटा लिया है। बैंक 8.70 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर पर कर्ज दे रहा है। साथ ही ब्याज में वृद्धि भी नहीं की जाएगी। इससे ग्राहकों को ब्याज दर में उतार-चढ़ाव का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

विज्ञापन

कार खरीदने के लिए 90 फीसदी लोन

बैंक की वेबसाइट या मोबाइल एप योनो के जरिए कार लोन के लिए आवेदन करने वाले ग्राहक को ब्याज दर में 0.25 फीसदी की छूट दी जाएगी। वेतनभोगी ग्राहक कार की सड़क पर कीमत (ऑन रोड कीमत) का 90 प्रतिशत तक लोन ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एमसीएलआर में कटौती

हाल ही में एसबीआई ने एमसीएलआर में 0.15 फीसदी की कटौती की है। जिसके चलते अप्रैल 2019 से अब तक उसके होम लोन की ब्याज दरों में 0.35 फीसदी की कमी हो चुकी है।  एसबीआई ने कहा कि बैंक ने रेपो दर आधारित लोन के रूप में 8.05 फीसदी की ब्याज दर से सबसे सस्ते होम लोन की पेशकश की है। यह दर एक सितंबर से सभी मौजूदा और नए लोन पर लागू होगी। 


बैंक अपने ग्राहकों को 20 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन 10.75 फीसदी की ब्याज दर पर देगा। कर्ज को चुकाने की अवधि छह साल होगी। इससे ग्राहकों पर मासिक किस्त (ईएमआई) का बोझ कम होगा। इसके अलावा वेतनभोगी खातेधारकों को योनो ऐप के जरिए पांच लाख रुपये तक का पूर्व-अनुमोदित डिजिटल कर्ज भी ले सकते हैं। 


बैंक ने शिक्षा के लिए भी आकर्षक दर पर लोन देने की घोषणा की है। देश में पढ़ने के लिए 50 लाख रुपये तक और विदेश में पढ़ने के लिए 1.50 करोड़ रुपये तक का लोन 8.25 फीसदी की दर पर उपलब्ध होगा। लोन वापस करने की अवधि 15 साल होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed