फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   sbi gives facility to customers, now no limit for non home branch cash deposit

एसबीआई ने दिया तोहफा, अब खाते में नकद पैसा जमा कराने पर खत्म हुई लिमिट

Thu, 13 Sep 2018 02:12 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Sep 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
sbi gives facility to customers, now no limit for non home branch cash deposit

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को एक सौगात दे दी है। अब बैंक के ग्राहक अपने खाते में पैसा जमा कराने के लिए सभी प्रकार की लिमिट को खत्म कर दिया है। बैंक ने अपनी तरफ से बुधवार को बयान जारी करके कहा है कि वो सभी लोगों को इस तरह की सुविधा देने जा रही है।

विज्ञापन


अब नहीं लगेगा चार्ज

बैंक ने कहा है कि कई बार ग्राहक अपनी शाखा में न जाकर के दूसरी शाखा में पैसा जमा कराते थे। पैसा जमा कराने पर ग्राहकों को चार्ज देना पड़ता था। यह चार्ज जमा राशि के अनुसार था और इसकी लिमिट 30,000 रुपये प्रतिदिन की थी, जिसको पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। इसके साथ ही चालू खाताधारकों के लिए भी बैंक ने नई सुविधा शुरू की है। अब चालू खाता वाले ग्राहक भी प्रतिदिन 2 लाख रुपये अपने खाते में जमा करा सकते हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिया था यह झटका

sbi gives facility to customers, now no limit for non home branch cash deposit

बैंक ने जो नया नियम बनाया है, उसके अनुसार एक कोई दूसरा व्यक्ति आपके खाते में पैसा नहीं जमा करा पाएगा। यह नियम केवल बैंक में जाकर के पैसा जमा करने पर होगा। हालांकि ऑनलाइन ट्रांसफर करने पर किसी तरह की कोई रोक नहीं लगाई है। 

बाप नहीं कर पाएगा बेटे के खाते में पैसा जमा

इसका असर ऐसे समझिए। अगर आप पिता है और दूरदराज के गांव में रहते हैं और आपका बेटा शहर में रहकर पढ़ाई कर रहा है तो उसके खाते में किसी भी हाल में पैसा जमा नहीं कर सकेंगे। अगर आपको ऑनलाइन बैंकिंग के बारे में समझ नहीं है, तो फिर काफी मुश्किल हो जाएगी। 

लेना होगा अनुमति लेटर

इस नियम के तहत ग्राहकों को दूसरे के खाते में पैसा जमा करने के लिए अनुमति लेटर लेना होगा। इस लेटर पर व्यक्ति ए और व्यक्ति बी दोनों के हस्ताक्षर होंगे। इसके अलावा बैंक काउंटर पर नकदी के साथ दी जाने वाली जमा फॉर्म पर बैंक खाता धारक का हस्ताक्षर होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed