फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   sbi customers to this work before 31 december else face difficulty

31 दिसंबर तक एसबीआई ग्राहकों को करना होगा ये काम, वर्ना हो जाएगी परेशानी

Sun, 19 Nov 2017 05:18 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Sun, 19 Nov 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
sbi customers to this work before 31 december else face difficulty
sbi

अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं तो आपको एक बहुत जरूरी काम 31 दिसंबर से पहले हर हाल में करना होगा। बैंक ने कहा है कि अगर ग्राहक 1 जनवरी से बैंकिंग सर्विस को निर्बाद्ध तरीके से चाहते हैं तो फिर उनको हर हाल में अपने अकाउंट को आधार से लिंक करना होगा। ऐसा नहीं करने वाले ग्राहकों का अकाउंट निष्क्रिय कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


एसबीआई ने जारी किया ये आदेश
एसबीआई ने ट्विटर पर बयान जारी करते हुए कहा है कि डिजिटल जिंदगी के लाभ उठाने के लिए अपने अकाउंट को आधार से जल्द से जल्द लिंक करें। इसके लिए 31 दिसंबर आखिरी तारीख है। जो ग्राहक ऐसा नहीं करेंगे, उनका खाता 1 जनवरी से तब तक के लिए सस्पेंड कर दिया जाएगा, जब तक आधार नंबर को अकाउंट से लिंक नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 


ये होगा नुकसान
अगर आपने अभी तक अपने आधार को बैंक खाते से लिंक नहीं किया है, तो फिर खाते में पड़े पैसे को न तो आप निकाल सकेंगे और नया पैसा भी जमा कर सकेंगे। इसके अलावा अकाउंट में फंड ट्रांसफर भी नहीं हो पाएगा। अगर आपके खाते से कोई लोन वगैरह भी चल रहा है तो फिर उसकी किस्त भी जमा नहीं हो पाएगी। 

नया बैंक अकाउंट खोलने के लिए भी आधार जरूरी

sbi customers to this work before 31 december else face difficulty

केंद्र सरकार ने नया फरमान जारी करते हुए कहा है कि नया बैंक अकाउंट खोलने के लिए और 50 हजार से ज्यादा रुपये का ट्रांजेक्शन करने पर आधार नंबर देना अनिवार्य होगा। इससे पहले इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए भी सरकार ने आधार को जरुरी कर दिया था। 

केवल इनको मिलेगी राहत
वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बैंक खातों को आधार से लिंक करने के लिए 31 दिसंबर तक की समय सीमा तय की है। लेकिन इसके साथ ही कुछ खाताधारकों को ऐसा करने से छूट दी है। रिजर्व बैंक के इस नियम से ढील देने से लाखों लोगों को फायदा होने की उम्मीद है। 

जनधन और बेसिक बैंक खातों को छूट
हालांकि आरबीआई ने कुछ लोगों को ऐसा करने से छूट दे दी है। इनमें जनधन योजना और बेसिक सेविंग खाता खुलवाएं लोग शामिल हैं। इन खातों को दो साल तक चलाया जा सकता है और किसी प्रकार का आईडी प्रूफ देने की भी जरूरत नहीं है। 

इनमें होना चाहिए इतना ट्रांजेक्शन
इन बेसिक खातों में एक वित्तीय वर्ष में 1 लाख रुपये से अधिक का लेनदेन नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही एक महीने में 10 हजार रुपये तक का ट्रांसफर और विथड्रॉल होना चाहिए। इन बेसिक खातों में बैलेंस 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed