फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   sbi customers has to do these two important work on 31st march

SBI के कस्टमर को आज करने होंगे यह 2 जरूरी काम, वर्ना हो जाएगी मुश्किल

Sat, 31 Mar 2018 11:01 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 31 Mar 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
sbi customers has to do these two important work on 31st march
sbi

अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया या फिर  पूर्व में उसके एसोसिएट बैंकों और भारतीय महिला बैंक के कस्टमर रहे हैं तो 31 मार्च तक दो काम पूरे करने होंगे। अगर यह काम उन्होंने नहीं किए तो फिर रविवार से उनको काफी मुश्किलें को सामना करना पड़ेगा। 

विज्ञापन


नहीं चलेगी पुरानी चेकबुक
एसबीआई ने साफ किया है कि पूर्व एसोसिएट बैंकों और भारतीय महिला बैंक की पुरानी चेकबुक केवल 31 मार्च तक ही वैध हैं। इसके बाद सभी चेकबुक अवैध हो जाएंगी। इसलिए जिन खाताधारकों ने फिलहाल ऐसा नहीं किया है तो फिर वो नई चेकबुक के लिए आज ही ब्रांच में जाकर या फिर नेटबैंकिंग के जरिए ऐसा कर सकते हैं। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने पिछले साल 2017 में 5 एसोसिएट बैंकों और भारतीय महिला बैंक का अपने में विलय किया था। ये बैंक थे स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर (SBBJ, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद (SBH),स्टेट बैंक ऑफ मैसूर (SBM),स्टेट बैंक ऑफ पटियाला (SBP),स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर (SBT)और भारतीय महिला बैंक थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

होम लोन पर नहीं लगेगा प्रोसेसिंग शुल्क

sbi customers has to do these two important work on 31st march
sbi

एसबीआई 31 मार्च यानी शनिवार को होम लोन के लिए आवेदन करने वालों से प्रोसेसिंग फीस नहीं लेगा। बैंक ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि वह आवेदकों को ब्याज दरों में विशेष छूट भी दे सकता है। 

न्यूनतम बैलेंस शुल्क घटेगा
पहली अप्रैल से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के खाते में औसत न्यूनतम बैलेंस नहीं रखने पर लगने वाला शुल्क करीब 75 फीसदी कम हो जाएगा। मेट्रो तथा शहरी केंद्रों के लिए इसे अधिकतम 50 रुपये से घटाकर 15 रुपये मासिक कर दिया गया है।

अर्ध शहरी और ग्रामीण केंद्रों में इसे 40 रुपये से घटाकर 12 रुपये कर दिया गया है। इस पर जीएसटी शुल्क हालांकि अलग से देय होगा। बैंक ने छह साल के अंतराल के बाद यह शुल्क लगाया था, जिसे अक्तूबर में घटाया गया था। शुल्क घटने का लाभ 25 करोड़ से अधिक ग्राहकों को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed