फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   sbi bank of baroda decreases transaction charges on micro atm

SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा ने दिया ग्राहकों को झटका, घटाई माइक्रो एटीएम से ट्रांजेक्शन की संख्या

Thu, 03 Oct 2019 01:48 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 03 Oct 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
sbi bank of baroda decreases transaction charges on micro atm

देश के प्रमुख बैंकों में शुमार भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दे दिया है। अब इन बैंकों के ग्राहक दूसरे किसी बैंक के माइक्रो एटीएम से हर महीने ज्यादा बार ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे। इन दोनों बैंकों ने इसकी संख्या घटा करके चार तक कर दी हैं। माइक्रो एटीएम उन जगह पर काम करते हैं, जहां पर किसी भी बैंक का एटीएम नहीं होता है। 

विज्ञापन


बैंक ऑफ बड़ौदा जहां हर महीने चार ट्रांजेक्शन करने की सुविधा दे रहा है, वहीं एसबीआई केवल एक ट्रांजेक्शन करने की अनुमति दी है। हालांकि जो एसबीआई ग्राहक सरकार की डीबीटी स्कीम के तहत नहीं आते हैं, वो हर माह पांच ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। माइक्रो एटीएम में आधार नंबर के जरिए पैसा मिलता है।
विज्ञापन


आधार से लिंक बैंक खाते में खाताधारक एक हैंड हेल्ड डिवाइस पर अपनी अंगुली के निशान देता है, जिसके बाद खाताधारक को पैसा मिल जाता है। यह पैसा वहां मौजूद रिटेल बैंकिंग कोरेस्पोंडेंट या फिर एजेंट के जरिए मिलता है। इसका प्रयोग दूर दराज के इलाकों और गांवों में रहने वाले लोग ज्यादा करते हैं। इनके जरिए वो पैसा जमा भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए लिया फैसला

बैंकों ने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि ग्राहक एक बार में बड़ी रकम निकालने के बजाए छोटी-छोटी रकम निकालते हैं। 10 हजार रुपये एक बार निकालने के बजाए दो हजार रुपये के पांच ट्रांजेक्शन करते थे।इससे बैंकों को भी नुकसान होता है। दूसरे बैंक के माइक्रो एटीएम का प्रयोग करने पर उस बैंक को 15 रुपये देने पड़ते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed