फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Saving account holders can withdraw 50000 rupees from Feb 20

20 फरवरी से सेविंग अकाउंट से हर हफ्ते निकालें 50 हजार रुपए

Thu, 09 Feb 2017 02:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई/नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई/नई दिल्ली Updated Thu, 09 Feb 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
Saving account holders can withdraw 50000 rupees from Feb 20
उर्जित पटेल - फोटो : getty

आरबीआई ने 20 फरवरी से बैंक सेविंग अकाउंट से कैश निकासी की साप्ताहिक सीमा 24,000 से बढ़ा कर 50,000 रुपये कर दी है। साथ ही 13 मार्च से कैश निकासी की सीमा पूरी तरह खत्म करने का ऐलान किया गया है। इससे पहले बीते 30 जनवरी से ही एटीएम से निकासी की सीमा हटा ली गई है।

विज्ञापन


रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर आर गांधी ने कहा कि बचत खातों से निकासी के मामले में दो चरणों में स्थिति सामान्य करने का फैसला किया गया है। इन खातों से अगले 20 फरवरी से हर सप्ताह 50 हजार रुपये निकाले जा सकेंगे तथा 13 मार्च से निकासी की सीमा पूरी तरह समाप्त कर दी जाएगी। हालांकि अभी बैंक खातों से सप्ताह में 24,000 रुपये ही निकाले जा सकते हैं। नई व्यवस्था 20 फरवरी से लागू होगी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद आरबीआई ने एटीएम, सेविंग बैंक अकाउंट और चालू खातों से कैश निकालने पर सीमा लगा दी थी। कैश प्रिंट की धीमी गति की वजह से देश में पिछले तीन महीनों के दौैरान भारी अफरातफरी रही। लेकिन पिछले महीने के आखिरी सप्ताहों में स्थिति में सुधार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 जून के बाद पुराने नोटों की गिनती बताएंगे : आरबीआई 

Saving account holders can withdraw 50000 rupees from Feb 20
RBI

एटीएम में पर्याप्त कैश लोडिंग के बाद यहां से कैश निकासी की सीमा खत्म कर दी गई। अब 13 मार्च से बैंक खातों से भी कैश निकासी की सीमा पूरी तरह खत्म हो जाएगी। नोटबंदी के बाद कैश की दिक्कतों की वजह से मोदी सरकार को भारी आलोचना का सामना करना पड़ा है। जाहिर है, कैश निकासी की सीमा खत्म हो जाने से सरकार राहत भरी सांस ले सकेगी। 

मुंबई। आरबीआई ने कहा है बैंकों में जमा हुए 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों का आकंड़ा जून के बाद प्रकाशित किया जाएगा। केंद्रीय बैंक ने कहा कि इस तरह के  जमा नोटों की संख्या के बारे में 30 जून के बाद बताया जाएगा। 30 जून को 500 और 1000 के नोेटों को जमा करने के सभी विंडो बंद कर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed