फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   saving account holder in post office can transfer money online

पोस्ट ऑफिस में है सेविंग अकाउंट तो मई से ऑनलाइन ट्रांसफर कर सकेंगे पैसे

Mon, 09 Apr 2018 11:55 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 09 Apr 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
saving account holder in post office can transfer money online
post office
देश भर के तमाम पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट होल्डर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। इसकी सुविधा लोगों को मई से मिलेगी। पोस्ट ऑफिस में  लगभग 34 करोड़ बचत खाताधारक हैं, जिन्हें डिजिटल बैंकिंग का लाभ मिलेगा।  केंद्र सरकार ने इन खातों को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) से जोड़ने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने दी मंजूरी
एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने डाकघरों के बचत बैंक खातों को आईपीपीबी खातों से जोड़ने की अनुमति दे दी है। इससे डाकघर के खाताधारक अपने खाते से किसी भी बैंक के खाते में पैसे भेजने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन


डाकघरों के 34 करोड़ बचत खातों में 17 करोड़ डाकघर बचत खाते हैं, जबकि बाकी मासिक आय योजना, रेकरिंग डिपॉजिट इत्यादि से संबंधित है।

होगा सबसे बड़ा बैंकिंग नेटवर्क
सरकार के इस कदम ने देश के सबसे बड़े बैंकिंग नेटवर्क के निर्माण का भी मार्ग प्रशस्त किया है, क्योंकि इंडिया पोस्ट ने सभी 1.55 लाख डाकघर शाखाओं को आईपीपीबी से जोड़ने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिया पोस्ट कोर बैकिंग सेवा की शुरुआत कर चुका है, लेकिन इसमें सिर्फ डाकघर बचत बैंक (पीओएसबी) खातों के बीच ही पैसे का स्थानांतरण किया जा सकता है। 

बैंक जैसी सुविधाएं मिलेंगी

saving account holder in post office can transfer money online
post

सूत्र ने बताया कि आईपीपीबी का संचालन भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) करता है और डाकघरों की बैंकिंग सेवा केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अधीन है। आईपीपीबी ग्राहक बैंकों के ग्राहकों की तरह ही एनईएफटी, आरटीजीएस तथा पैसों के स्थानांतरण के लिए मौजूद अन्य सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

जब पीओएसबी खाते आईपीपीबी के साथ जुड़ जाएंगे, तो ग्राहक अन्य बैंकों की तरह ही पैसों के स्थानांतरण की सभी सेवाओं का इस्तेमाल करने में सक्षम होंगे। उन्होंने बताया कि मई तक इंडिया पोस्ट पीओएसबी खातों के ग्राहकों को इस सुविधा का लाभ उठाने का विकल्प प्रदान करेगा।

वैकल्पिक होगी सेवा
सूत्र ने बताया कि यह सेवा वैकल्पिक होगी। अगर डाकघर खाताधारक इसे अपनाना चाहता है, तभी उसके खाते को आईपीपीबी खाते से जोड़ा जाएगा। इससे पहले, जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया था कि इंडिया पोस्ट की योजना इसी महीने से 650 आईपीपीबी शाखाओं को चालू करने की है। सभी 650 शाखाओं को जिलों के छोटे डाकघरों से जोड़ दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed