{"_id":"ca2b2186-ce00-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"rupee-card-will-be-use-at-atm-across-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभर के एटीएम में चलेगा रुपे कार्ड","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
देशभर के एटीएम में चलेगा रुपे कार्ड
गुड़गांव/सुरेंद्र दलाल
Updated Wed, 05 Jun 2013 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर की करीब 8 लाख आटोमेटिक टेलर मशीन में अगले चार महीने में बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन
सितंबर के अंत तक हर एक एटीएम को रुपे गेटवे कार्ड के लिए नए सॉफ्टवेयर से लैस किया जाएगा, जिसके बाद किसी भी एटीएम में मास्टर कार्ड, वीजा कार्ड, रुपे कार्ड का उपयोग किया जा सकेगा।
गुड़गांव में ग्रामीण बैंक के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के सीईओ एपी होटा ने बताया कि देशभर में इस समय करीब 8 लाख एटीएम हैं, जिसमें करीब 30 करोड़ एटीएम कार्ड धारक हैं।
विज्ञापन
इन सभी मशीनों से नकदी निकालने के लिए मास्टर कार्ड व वीजा कार्ड का उपयोग होता है। इन दोनों में विदेशी तकनीकों का उपयोग होता है। जिसके लिए विदेशी कंपनियां बैंकों से अपने लाइसेंस फीस के अलावा रकम के लेन-देन पर भारी शुल्क लेती हैं।
विज्ञापन
भारतीय बैंकों ने मिलकर नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की स्थापना की है जिसने पेमेंट गेटवे का स्वदेशी विकल्प रुपे तैयार किया है। इस गेटवे के इस्तेमाल पर बैंकों को बहुत ही कम शुल्क देना होता है।
सरकार चाहती है कि नो फ्रिल खातों के लिए रुपे कार्ड जारी किए जाए और इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। इस कार्ड के जरिए लोग एटीएम से नकदी निकाल सकेंगे। रुपे का इस्तेमाल होने से भारतीय बैंकों को भारी आर्थिक फायदा होगा।
रुपे कार्ड को हर एक एटीएम में चलाने के लिए सभी 8 लाख एटीएम में बदलाव किया जाएगा। इनमें सॉफ्टवेयर के अलावा कुछ अन्य उपकरण भी बदले जाएंगे। अब तक देशभर में करीब 1 लाख 70 हजार मशीनों में यह बदलाव किया जा चुका है।
जुलाई के अंत तक 5 लाख एटीम रुपे कार्ड को स्वीकार कर सकेंगे। 30 सितंबर 2013 तक देशभर के सभी 8 लाख एटीएम को रुपे कार्ड के अनुसार बदल दिया जाएगा। जिसके बाद किसी भी एटीएम में मास्टर कार्ड, वीजा कार्ड, रुपे कार्ड का उपयोग किया जा सकेगा।