फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   repo rate cut will have a negative effect on small saving schemes of banks and post offices

रेपो रेट में कटौती से जमा खातों की ब्याज दर पर पड़ेगी मार, इन पर पड़ेगा असर

Fri, 04 Oct 2019 08:21 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 04 Oct 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
repo rate cut will have a negative effect on small saving schemes of banks and post offices
- फोटो : अमर उजाला

रिजर्व बैंक के ब्याज दर में कटौती से लोन लेने वालों को भले ही राहत मिलने के आसार हैं, लेकिन इससे बैंकों और डाकघर में मियादी जमा पर ब्याज दर में कटौती हो सकती है। इस वजह से ब्याज की आमदनी पर निर्भर लोगों, खासकर वरिष्ठ नागरिकों को नुकसान होगा। इस फैसले से वैसे लोगों को घाटा होगा, जो अपनी बचत की राशि को बैंक या डाकघर की जमा योजनाओं में लगाते हैं और उससे मिलने वाले ब्याज के सहारे अपना जीवन चलाने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन


इएंडवाई के विश्लेषक अमितेश प्रसाद का कहना है कि रेपो रेट में कटौती का असर अब बैंक की ब्याज दरों पर शीघ्र ही दिखना शुरू हो जाएगा क्योंकि लगभग सभी बैंकों ने अपने सभी नए फ्लोटिंग रेट लोनों को बाहरी बेंचमार्क से लिंक कर दिया है। जाहिर है कि जब बैंक अपने लोन पर कम ब्याज दर ऑफर करेंगे तो जमाओं पर भी ब्याज दर में शीघ्र ही कटौती करेंगे। 

विज्ञापन

पुराने जमाकर्ताओं पर असर नहीं

बजाज कैपिटल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट विश्वजीत पराशर का कहना है कि रिजर्व बैंक के इस फैसले से पुराने बचतकर्ताओं पर कोई असर नहीं होगा। यदि किसी ने 9.50 फीसदी या नौ फीसदी वार्षिक ब्याज पर अपना पैसा रखा है तो उन्हें परिपक्वता अवधि तक उसी दर से ब्याज मिलता रहेगा। जो नए निवेशक अपना पैसा मियादी जमा में रखना चाहेंगे, उनके लिए ब्याज दर कम होगा। रिजर्व बैंक ने बीते फरवरी से अब तक ब्याज दरों में कुल मिलाकर 1.35 फीसदी की कटौती कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed