{"_id":"29c7f5cc-34bb-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"reliance-money-targets-rs-2-trillion-gold-market-with-new-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलायंस मनी की असंगठित गोल्ड मार्केट पर नजर","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
रिलायंस मनी की असंगठित गोल्ड मार्केट पर नजर
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 22 Nov 2012 09:12 PM IST
विज्ञापन
देश में 2 लाख करोड़ रुपये के अनुमानित असंगठित गोल्ड मार्केट पर पकड़ मजबूत बनाने के तहत रिलायंस मनी ने नया नियमित सोना संग्रह प्लान ‘रिलायंस माय गोल्ड प्लान’ लांच किया है। इसके तहत, ग्राहक न्यूनतम 1,000 रुपये प्रति माह का निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
रिलायंस माय गोल्ड प्लान के तहत ग्राहक प्रति माह न्यूनतम एक हजार रुपये का निवेश कर सकेंगे और कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल नियमित आधार पर सोने की खरीदारी के लिए करेगी। निवेश की अवधि पूरी होने पर कुल एकत्रित फंड को सोने के सिक्के या ज्वैलरी में बदला जा सकेगा। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के साथ मिलकर रिलायंस मनी ने यह प्लान लांच किया है।
विज्ञापन
कंपनी का कहना है कि देश के असंगठित गोल्ड मार्केट को ध्यान में रखते हुए लाया गया यह अपनी तरह का पहला उत्पाद है। देश में सोने की कुल बिक्री का 75 फीसदी हिस्सा असंगठित गोल्ड मार्केट के जरिये होता है। रिलायंस कैपिटल के सीईओ (ब्रोकिंग व डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस) विक्रांत गुगनानी का कहना है कि देश में हर साल असंगठित गोल्ड मार्केट के जरिये करीब 2 लाख करोड़ रुपये सोने की बिक्री होती है। हमारा उद्देश्य रिलायंस माय मनी गोल्ड प्लान के जरिये इस बाजार में अपनी पकड़ बनाना है।
विज्ञापन