फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   rbi to announce its monetary policy, expect no rate cut

RBI करेगा मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान, क्या बढ़ेगा आप पर EMI का बोझ?

Wed, 07 Feb 2018 10:43 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Feb 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
rbi to announce its monetary policy, expect no rate cut

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) बुधवार को अपनी द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा नीति का ऐलान करेगा। बजट पेश होने के बाद इस मॉनेटरी पॉलिसी में आरबीआई आपकी ईएमआई का बोझ बढ़ा भी सकता है। हालांकि इकोनॉमिक एक्सपर्ट के मुताबिक ऐसा होने की उम्मीद न के बराबर है। फिलहाल रेपो रेट 6 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 5.75 फीसदी है जो 6 सालों में सबसे कम दर पर है।  

विज्ञापन


आरबीआई कर सकता है तीखी आलोचना
एचडीएफसी बैंक के चीफ इकोनॉमिस्ट अभीक बरूआ ने amarujala.com से बात करते हुए कहा कि आरबीआई आज की पॉलिसी में रेपो रेट में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं करेगा। हां यह हो सकता है कि वो सरकार की नीतियों की तीखी आलोचना करें। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, किसानों को फसल पर ज्यादा एमएसपी देना और बजट में राजकोषीय घाटे के बढ़ने की संभावना के चलते ऐसा हो सकता है। 
विज्ञापन


बढ़ती महंगाई भी बनेगी बड़ी वजह
इस वक्त महंगाई दर में लगातार बढ़ोतरी बनी हुई है। खुदरा महंगाई दर इस वक्त 5 फीसदी के आंकड़े को पार कर के 5.21 फीसदी पर है, जोकि बहुत ही ज्यादा है। हालांकि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने बजट भाषण में भी इस पर चिंता जताई थी। हालांकि उन्होंने कहा था कि मौजूदा वित्‍त वर्ष की जुलाई सितंबर तिमाही में 6.3 फीसदी जीडीपी ग्रोथ संकेत दे रही है कि अर्थव्‍यवस्‍था मजबूती की राह पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर अरविंद सुब्रमणियम ने इकोनॉमिक सर्वे के बाद कहा था कि ग्रोथ में तेजी आ रही है और महंगाई बढ़ रही है ऐसे में रिजर्व बैंक के पास दरों में कटोती की गुंजाइश बहुत कम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed