फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   rbi monetary policy keeps repo rate unchanged, loan will not become cheaper

नहीं कम होगी आपकी EMI, आरबीआई ने रेपो रेट में नहीं किया बदलाव

Wed, 07 Feb 2018 03:02 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Feb 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
rbi monetary policy keeps repo rate unchanged, loan will not become cheaper
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने उम्मीदों के मुताबिक आपकी लोन की ईएमआई में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। फिलहाल रेपो रेट 6 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 5.75 फीसदी पर बरकरार रखा है।
विज्ञापन


कर्ज नहीं होगा सस्ता
रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव न करने की वजह से आम जनता को बैंकों से सस्ता कर्ज मिलने की उम्मीदों पर झटका लगा है।  अभी भी रेपो रेट की दर 6 सालों में सबसे कम हैं। आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल की अध्यक्षता में बनी मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (एमपीसी) ने दो दिन चली बैठक के बाद अपना निर्णय सुनाया। आरबीआई ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। 
विज्ञापन


एचडीएफसी बैंक के चीफ इकोनॉमिस्ट अभीक बरूआ ने amarujala.com से बात करते हुए कहा था कि आरबीआई आज की पॉलिसी में रेपो रेट में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं करेगा। हां यह हो सकता है कि वो सरकार की नीतियों की तीखी आलोचना करें। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, किसानों को फसल पर ज्यादा एमएसपी देना और बजट में राजकोषीय घाटे के बढ़ने की संभावना के चलते ऐसा हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ती महंगाई भी बनी बड़ी वजह
इस वक्त महंगाई दर में लगातार बढ़ोतरी बनी हुई है। खुदरा महंगाई दर इस वक्त 5 फीसदी के आंकड़े को पार कर के 5.21 फीसदी पर है, जोकि बहुत ही ज्यादा है। हालांकि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने बजट भाषण में भी इस पर चिंता जताई थी। हालांकि उन्होंने कहा था कि मौजूदा वित्‍त वर्ष की जुलाई सितंबर तिमाही में 6.3 फीसदी जीडीपी ग्रोथ संकेत दे रही है कि अर्थव्‍यवस्‍था मजबूती की राह पर है। 


मानसून पर बहुत कुछ निर्भर
आरबीआई का मानना है कि आने वाला मानसून सामान्‍य रहेगा। इन फैक्‍टर्स को ध्‍यान में रखते हुए अनुमान है कि वित्‍त वर्ष 2018 19 की पहली छमाही में रिटेल महंगाई 5.1 फीसदी से 5.6 फीसदी रहेगी। वहीं दूसरी छमाही में खुदरा महंगाई 4.5 से 4.6 फीसदी की रेंज में रह सकती है। वहीं 2018-19 के लिए जीवीए ग्रोथ 7.2 फीसदी रहने की अनुमान आरबीआई की एमपीसी ने लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed