फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   rbi launches new currency notes in this year

#2017Yearender: इस साल आरबीआई ने जारी किया 200, 50 का नया नोट, लुक में दिखा अलग

Mon, 25 Dec 2017 03:26 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Dec 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
rbi launches new currency notes in this year
200 रुपये - फोटो : अमर उजाला

साल 2017 में देश भर के लोगों को आरबीआई की तरफ से दो नये करेंसी नोटों का गिफ्ट भी मिला। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस साल  200 और 50 रुपये के नए नोट को जारी कर दिया था। लोग इन नोटों को फिलहाल बैंकों से ले सकते हैं। 

विज्ञापन


ऐसा है 200 रुपये का नोट
 नोट का बेस कलर ब्राइट येलो है। नोट पर आगे गांधी जी तस्वीर होगी, जबकि पीछे के हिस्से पर सांची का स्तूप है। इस नोट पर अंग्रेजी और देवनागरी लिपि में 200 लिखा है। आरबीआई को उम्मीद थी कि नए नोट को लोग हाथों-हाथ ले लिया।  शुरुआत में आरबीआई ने केवल 50 करोड़ नोट छापे थे, ताकि इनकी पूरे देश में कमी न हो। 
विज्ञापन


100 और 500 के बीच नहीं है कोई करेंसी नोट
100 और 500 रुपये के नोट के बीच कोई नोट नहीं है। इस कारण से लोग इस नए करेंसी नोट का ज्यादा प्रयोग करने लगे हैं। छोटे खर्चों को पूरा करने के लिए इस नोट का ज्यादा प्रयोग हो रहा है। नोटबंदी से पहले 500 के 1,717 करोड़ नोट थे और 1000 के 686 करोड़ नोट थे। SBI की रिसर्च के मुताबिक नोटबंदी के बाद बड़े नोटों के शेयर में 70 फीसदी की कमी आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जारी किया 50 का नया नोट

rbi launches new currency notes in this year

नोटबंदी के बाद आरबीआई ने 200 रुपये का नोट जारी करने के बाद 50 का नया नोट भी जारी किया। ये चौथी करेंसी है जिसे 2000, 500 और 200 रुपये के बाद मार्केट में लाया गया था। नोट 66 एमएम x 135 एमएम के साइज के साथ मार्केट में आया है, जिस पर आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर है।

नोट के सामने के हिस्से पर अंकों में 50 लिखा है, साथ ही देवनागरी में भी 50 अंकित है। नोट के बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर है और महीन अक्षरों में आरबीआई और भारत व इंडिया भी लिखा है।

नोट के सुरक्षा धागे पर भारत और RBI अंकित होगा और इसके दाहिने हिस्से पर अशोक स्तंभ बना है। आरबीआई की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार नोट के पिछले हिस्से में बाई ओर नोट प्रिंटिंग का साल होगा।

इस हिस्से में स्वच्छ भारत का लोगो व नारा तथा लैंग्वेज पैनल और हम्पी के रथ की तस्वीर है। गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने यह कदम ट्रांजेक्शन को आसान बनाने के लिए उठाया गया है।

इसके साथ ही नोट के सिक्योरिटी फीचर्स की टेस्टिंग भी की जा चुकी है। पिछले साल 8 नवंबर को सरकार ने नोटबंदी की घोषणा की थी। सरकार की ओर से 500 और 1000 के नोटों की मान्यता को खत्म कर 500 और 2 हजार के नए नोटों को प्रचलन में लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed