{"_id":"5a052ebd4f1c1bc8678ba635","slug":"rbi-gives-gift-to-senior-citizens-will-get-banking-facility-at-doorstep","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBI ने दिया सीनियर सिटीजंस-दिव्यांगों को गिफ्ट, अब घर बैठे मिलेगी बैंकिंग की सुविधा","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
RBI ने दिया सीनियर सिटीजंस-दिव्यांगों को गिफ्ट, अब घर बैठे मिलेगी बैंकिंग की सुविधा
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक
- फोटो : WordPress
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों और दिव्यांगों को उनके घर पर ही बुनियादी बैंकिंग सेवा मिलेगी। आरबीआई ने बृहस्पतिवार को सभी बैंकों को निर्देश दिया कि 31 दिसंबर तक से ऐसे लोगों को घर-घर जाकर बैंकिंग सेवा मुहैया कराएं। साथ अपनी शाखा और वेबसाइट पर इस सुविधा का प्रचार करने को भी कहा है।
विज्ञापन
बैंकों को कहा गया है कि बुजुर्गों और दृष्टि बाधितों सहित सभी दिव्यांगों को नकदी की निकासी और जमा, चेकबुक व डिमांड ड्राफ्ट, केवाईसी और लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने आदि की सुविधा उनके आवास पर दें।
विज्ञापन
पढ़ें- नोटबंदीः रिजर्व बैंक ने बताया फायदे का सौदा, महंगाई घटी, जाली करेंसी पकड़ने में मिली 2.5 गुना सफलता
विज्ञापन
एक अधिसूचना जारी कर आरबीआई ने कहा कि ऐसा देखा गया है कि कई मौकों पर बुजुर्गों और दिव्यांगों को बैंक की शाखा हतोत्साहित करती हैं या उन्हें सेवा नहीं देतीं। उनकी परेशानियों को देखते हुए ही बैंकों को ऐसी सेवा शुरू करने को कहा गया है।