{"_id":"5ced63e3bdec220779075db3","slug":"rbi-extends-timing-for-customer-transactions-through-rtgs-from-june-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीजीएस से पैसे भेजने का समय शाम छह बजे तक बढ़ा, आरबीआई ने दी राहत","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
आरटीजीएस से पैसे भेजने का समय शाम छह बजे तक बढ़ा, आरबीआई ने दी राहत
Tue, 28 May 2019 10:07 PM IST
Gaurav Pandey
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 28 May 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आम आदमी को राहत देते हुए आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) के जरिए पैसे भेजने का समय डेढ़ घंटे बढ़ाकर शाम 6 बजे तक कर दिया है। यह व्यवस्था एक जून से प्रभावी होगी। आरबीआई ने मंगलवार को यह जानकारी दी। फिलहाल आरटीजीएस के जरिए शाम साढ़े चार बजे तक ही धन अंतरण की सुविधा है।
विज्ञापन
आरटीजीएस व्यवस्था के तहत , पूंजी हस्तांतरण (फंड ट्रांसफर) का काम तुरंत होता है। आरटीजीएस का उपयोग मुख्यत: बड़ी राशि के हस्तांतरण के लिए होता है। इसके तहत न्यूनतम 2 लाख रुपये भेजे जा सकते हैं और अधिकतम राशि भेजने की कोई सीमा नहीं है।Reserve Bank of India extends timings for customer transactions through Real Time Gross Settlement (RTGS). Extends timings from 4:30 pm to 6:00 pm, effective from June 1 pic.twitter.com/Z4UxzrirJ8
— ANI (@ANI) May 28, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
आरबीआई ने अधिसूचना में कहा, 'उसने आरटीजीएस में ग्राहक लेनदेन के लिए समय को शाम साढे चार बजे से बढ़ाकर 6 बजे करने का फैसला किया है।' आरटीजीएस के तहत यह सुविधा एक जून से मिलेगी।