{"_id":"f6c2c7e47ce49f3009f0652407e21fec","slug":"rbi-bans-zero-per-cent-interest-rate-scheme-for-buying-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरो फीसदी फाइनेंस पर अब नहीं मिलेगा टीवी, फ्रिज","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
जीरो फीसदी फाइनेंस पर अब नहीं मिलेगा टीवी, फ्रिज
एजेंसी/मुंबई
Updated Thu, 26 Sep 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन में क्रेडिट कार्ड के जरिए यदि आप जीरो फीसदी फाइनेंस स्कीम पर टीवी, फ्रिज आदि लेने की तैयारी में हैं, तो आपको निराश होना पड़ेगा।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ने ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए क्रेडिट कार्ड से कंज्यूमर गुड्स की खरीद के लिए जीरो फीसदी ब्याज दर स्कीम पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही रिजर्व बैंक ने कहा है कि डेबिट कार्ड से भुगतान पर भी ग्राहकों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूला जा सकता है।
रिजर्व बैंक द्वारा बुधवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक सैद्धांतिक रूप से बैंकों को कोई भी ऐसी व्यवस्था शुरू नहीं करनी चाहिए जिससे किसी एक प्रोडक्ट के ब्याज दर का ढांचा प्रभावित हो, क्योंकि यह पारदर्शी मूल्य प्रणाली को नुकसान पहुंचाता है। ग्राहकों के लिए वस्तुओं के कीमत निर्धारण की पारदर्शी व्यवस्था आवश्यक है।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ने कहा कि जीरो फीसदी ब्याज की परिकल्पना चलन में नहीं है और कारोबार की मानक व्यवस्था के तहत प्रोसेसिंग शुल्क और ब्याज दर एक उत्पाद या एक सेगमेंट के लिए एकसमान होनी चाहिए।
आरबीआई के मुताबिक, इस तरह की स्कीम उपभोक्ताओं के साथ केवल छलावा है। ग्राहकों को जीरो फीसदी ईएमआई स्कीम क्रेडिट कार्ड के बिल पर उपलब्ध कराई जाती है।
लेकिन वास्तव में इस स्कीम में ब्याज दरें छिपी हुई होती हैं और इसे ग्राहकों को प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में वसूला जाता है।