{"_id":"61a9de04272adf455f63f5a5","slug":"rbi-allowed-banks-to-increase-atm-transaction-charges-after-free-monthly-limit-applicable-from-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"ATM Transaction: अब एटीएम से कैश निकालना होगा महंगा, जानें नए साल से कितना बढ़ेगा बोझ","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
ATM Transaction: अब एटीएम से कैश निकालना होगा महंगा, जानें नए साल से कितना बढ़ेगा बोझ
Fri, 03 Dec 2021 02:39 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 03 Dec 2021 02:39 PM IST
सार
ATM Transaction Charges Increase From New Year: नए साल से एटीएम से कैश निकालना महंगा होने वाला है। हर महीने की निर्धारित सीमा से ज्यादा बार एटीएम ट्रांजैक्शन करने पर अब आपको ज्यादा पैसा देना होगा। बैंकों के एटीएम में नए साल से मुफ्त सीमा से ऊपर का वित्तीय लेन-देन शुल्क 21 रुपये और जीएसटी लगेगा।
विज्ञापन
एटीएम (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल का आखिरी महीना शुरू हो चुका और नए साल की शुरुआत में महज 28 दिन बचे हैं। अगर आप कैश निकालने के लिए एटीएम का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, नए साल से एटीएम से कैश निकालना महंगा होने वाला है। हर महीने दी निर्धारित सीमा से ज्यादा बार एटीएम ट्रांजैक्शन करने पर अब आपको ज्यादा पैसा देना होगा।
विज्ञापन
एटीएम लेन-देन पर देना होगा यह शुल्क
एटीएम से कैश ट्रांजैक्शन को लेकर यह बदलाव एक जनवरी 2022 से लागू होगा। बता दें कि जून महीने में ही भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों को 1 जनवरी 2022 से मुफ्त मासिक सीमा से अधिक नकद और गैर-नकद एटीएम लेन-देन के लिए शुल्क बढ़ाने की अनुमति दी थी। इसके मुताबिक, बैंकों के एटीएम में नए साल से मुफ्त सीमा से ऊपर का वित्तीय लेन-देन शुल्क 21 रुपये और जीएसटी देना होगा।
विज्ञापन
हर महीने फ्री होते हैं पांच ट्रांजैक्शन
गौरतलब है कि सभी बैंकों की ओर से ग्राहकों को एटीएम से पैसे निकालने-डालने या फिर अपना अकाउंट बैलेंस चेक करने के लिए हर महीने पांच बार की सुविधा दी जाती है। इस फ्री ट्रांजैक्शन की निर्धारित सीमा के बाद एटीएम का उपयोग करने पर शुल्क चुकाना होता है। फिलहाल, यह शुल्क 20 रुपये बसूला जाता है, लेकिन एक जनवरी 2022 से यह 21 रुपये हो जाएगा। इसके साथ ही इस पर टैक्स भी देना होगा।
विज्ञापन