फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   ration card update through online process at home here you know all the steps one nation one ration card

घर बैठे राशन कार्ड में कैसे जोड़ें परिवार के सदस्य का नाम, ये है ऑनलाइन तरीका

Sat, 27 Jun 2020 01:22 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 27 Jun 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
ration card update through online process at home here you know all the steps one nation one ration card
घर बैठे राशन कार्ड करें अपडेट - फोटो : AITMC
कोरोना वायरस के कहर की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लगाना पड़ा लेकिन इस लॉकडाउन की सबसे ज्यादा गरीबों को पड़ी। लेकिन केंद्र सरकार ने गरीबों को राशन देने में कोई कमी ना छो़ड़ी। गरीबों के लिए राशन कार्ड एक अहम भूमिका निभाता है, इसके जरिए गरीब आसानी से सस्ते दामों पर राशन ले पाता है। 
विज्ञापन



यही नहीं, ये राशन कार्ड सिर्फ राशन नहीं बल्कि कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए काम में लिया जाता है। हाल ही में केंद्र सरकार ने वन नेशन, वन राशन कार्ड की घोषणा की है, जिसके लागू होने के बाद कोई भी गरीब या राशन कार्ड धारक देश के किसी भी कोने में राशन ले सकेगा।
विज्ञापन


ऐसे सरकारी डॉक्यूमेंट्स या प्रमाणपत्रों को हमेशा अपडेट रखना चाहिए, पता कि कब इनकी जरूरत पड़ जाए। लॉकडाउन की वजह से अभी ज्यादातर लोग घरों में बैठे हैं, अगर राशन कार्ड में परिवार के किसी सदस्य का नाम जुड़वाना है या फिर कार्ड में कोई बदलाव करना है तो इसके लिए आप ऑनलाइन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इसे आप ऑफलाइन तरीके से भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्य का नाम जोड़ने के लिए किन प्रमाण पत्रों की पड़ेगी जरूरत?
अगर आप किसी बच्चे का नाम शामिल कराना चाहते हैं तो इसके लिए घर के मुखिया के राशन कार्ड की जरूरत पड़ेगी। इसकी फोटोकॉपी और ओरिजनल कॉपी की आवश्यकता पड़ेगी। इसके अलावा बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र और माता-पिता के आधार कार्ड की जरूरत पड़ेगी।  

अगर घर में आई नई बहू का नाम राशन कार्ड में जुड़वाना है तो इसके लिए महिला का आधार कार्ड, शादी का प्रमाण पत्र और पति के राशन कार्ड की ओरिजनल कॉपी और फोटोकॉपी जरूर होनी चाहिए। इसके अलावा पहले माता-पिता के राशन कार्ड पर जो नाम था उसे हटवाने का प्रमाण पत्र भी जरूर होना चाहिए।

घर बैठे ऑनलाइन कैसे अपडेट करें राशन कार्ड?
  • जानकारी अपडेट कराने के लिए अपने राज्य के खाद्य आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, सबसे पहले आपको एक लॉग-इन आईडी बनानी होगी और ये कुछ ही मिनटों का काम है।
  • लॉग-इन करने के बाद होमपेज पर सदस्य का नाम जोड़ने का विकल्प दिखेगा, इस पर क्लिक करें जिसके बाद एक नया फॉर्म खुलेगा।
  • इस फॉर्म में परिवार के नए सदस्यों की जानकारी साफ-साफ भरनी होगी।
  • फॉर्म के साथ जरूरी प्रमाण पत्रों की स्कैनकॉपी आपको अपलोड करनी होगी और फॉर्म जमा करना होगा।
  • इसके बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा, जिसकी मदद से आप अपने फॉर्म को ट्रैक कर सकते हैं।
  • आपके फॉर्म और प्रमाण पत्रों की अधिकारी जांच करेंगे, अगर इसमें भरी सभी जानकारी सही निकली तो आपको आपका नया राशन कार्ड पोस्ट के जरिए घर के पते पर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed