{"_id":"61af35fba64ac610253e04b8","slug":"rategain-travel-technologies-ipo-opens-making-up-mind-to-invest-know-how-you-will-get-the-benefit-bse-nse","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPO News: निवेश का बना रहे हैं मन, तो आज खुल गया रेटगेन ट्रैवल का आईपीओ, यहां देखें पूरी जानकारी","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
IPO News: निवेश का बना रहे हैं मन, तो आज खुल गया रेटगेन ट्रैवल का आईपीओ, यहां देखें पूरी जानकारी
Tue, 07 Dec 2021 03:53 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 07 Dec 2021 03:53 PM IST
सार
RateGain Travel IPO Opens: रेटगेन ट्रैवल का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए मंगलवार को खुल गया। 1336 करोड़ रुपये का यह आईपीओ 9 दिसंबर को बंद होगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की योजना इसके शेयरों को 17 दिसंबर को स्टॉक मार्केट में लिस्ट करने की है।
विज्ञापन
आईपीओ
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस साल आईपीओ के जरिए अक्तूबर तक 52 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जुटाई गई है। साल के आखिरी महीने में भी लगातार बड़ी कंपनियों के आईपीओ आ रहे हैं। ऐसा ही एक आईपीओ रेटगेन ट्रैवल का है जो आज सब्क्रिप्शन के लिए खुला है। पेटीएम और स्टारहेल्थ से निराश हुए निवेशकों के लिए ये पैसा कमाने का अच्छा विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं इस आईपीओ से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां।
विज्ञापन
375 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे
हाल ही में आए पेटीएम, स्टारहेल्थ और आनंद राठी ग्रुप के आईपीओ ने निवेशकों को खासा निराश किया है, लेकिन अभी पिक्चर खत्म नहीं हुई। साल के आखिरी महीने में लगातार कंपनियां अपने आईपीओ पेश कर रही हैं। इस फेहरिस्त में नया नाम जुड़ा है रेटगैन ट्रैवल कंपनी के आईपीओ का। यह हॉस्पिटैलिटी एंड ट्रैवल इंडस्ट्री की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर ऐज अ सर्विस (SaaS) कंपनी है। यह आईपीओ आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है। इसके जरिए कंपनी की योजना 1336 करोड़ जुटाने की है। कंपनी इस ऑफर के तहत 375 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी।
विज्ञापन
35 शेयरों का होगा आईपीओ का लॉट
आईपीओ के जरिए रेटगेन ट्रैवल 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले लगभग 31,441,282 इक्विटी शेयर बेचेगा। पिछले कुछ दिनों में ग्रे मार्केट में रेटगेन के शेयर 100 रुपये प्रति शेयर के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे। इस आईपीओ के तहत, 375 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे, वहीं कंपनी के शेयरधारकों के द्वारा 961 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के तहत की जाएगी।
विज्ञापन
रिटेल निवेशकों के लिए 10 फीसदी हिस्सा
आईपीओ के इश्यू का 75 फीसदी हिस्सा इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स के लिए आरक्षित है, जबकि 15 फीसदी हिस्सा हाई नेट वर्थ वाले निवेशकों के लिए रखा गया है। इसके अलावा शेष 10 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है। इश्यू के बाद प्रमोटर भानु चोपड़ा, मेघा चोपड़ा और ऊषा चोपड़ा की हिस्सेदारी मौजूदा 67.3 फीसदी से घटकर 56.6 फीसदी हो जाएगी, जबकि कंपनी में पब्लिक शेयरहोल्डिंग 32.7 फीसदी से बढ़कर 43.4 फीसदी हो जाएगी।
इतना रखा गया है प्राइस बैंड
निवेशक आईपीओ के लिए 405 से 425 रुपये प्रति शेयर के फिक्स्ड प्राइस बैंड में 35 इक्विटी शेयरों की बोली लगा सकते हैं। इसके लिए कम से कम 14,875 रुपये का निवेश करना होगा। यह आईपीओ 9 दिसंबर को बंद होगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की योजना अपने शेयरों को 17 दिसंबर को स्टॉक मार्केट में लिस्ट करने की है।