{"_id":"20c96ed4c3e9c32dea0a3b7347a07113","slug":"proper-financial-planning-is-must-for-a-new-startup","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंशिल प्लान तैयार करके ही शुरू करें नया कारोबार","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
फाइनेंशिल प्लान तैयार करके ही शुरू करें नया कारोबार
नई दिल्ली/ कारोबार डेस्क
Updated Mon, 30 Jun 2014 08:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी से हटकर अपना खुद का कारोबार खड़ा करने की इच्छा बहुत से लोगों के मन में अकसर उठती है। इसके पीछे प्राय: अपना बॉस खुद होने के संतोष के साथ अपने परिवार के लिए आमदनी का एक स्थायी आधार खड़ा करने की सोच होती है। कारोबार आय का एक ऐसा जरिया होता है, जिसे आप अपने परिजनों या मनचाहे व्यक्ति को सौंप सकते हैं, जबकि नौकरी में ऐसा नहीं होता। इस वजह से नौकरी-पेशा लोगों को अकसर कारोबार शुरू करने का विचार आकर्षित करता है।
विज्ञापन
ऐसे में अपने सपने को पूरा करने के लिए कई लोग नौकरी छोड़कर अपना बिजनेस जमाने की कोशिश में जुट जाते हैं। नौकरी से कारोबार की ओर कदम बढ़ाने से पहले अगर अच्छी तरह से सोच-विचार कर एक पुख्ता फाइनेंशियल प्लानिंग तैयार कर ली जाए, तो इससे न सिर्फ आपकी कामयाबी के दरवाजे खुल जाते हैं, बल्कि जीवन और व्यापार दोनों को सफलता पूर्वक चला पाना भी संभव हो जाता है। इसलिए नौकरी छोड़ने से पहले एक सही फाइनेंशियल प्लान बना बहुत जरूरी है। कुछ मूलभूत बातों को ध्यान में रखते हुए आप एक ठोस फाइनेंशिल प्लान बना सकते हैं।
विज्ञापन
इमर्जेंसी फंड जरूर बनाएं
अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए सबसे जरूरी है एक इमर्जेंसी फंड बनाना। यह फंड विपरीत परिस्थितियों में आपको आर्थिक मुश्किलों से बचाने का काम करेगा। इमर्जेंसी फंड के बारे में एक मोटा नियम यह है कि इसके तहत आपको अपने छह माह के वेतन या छह महीने के पारिवारिक खर्च के बराबर रकम को अलग रख लेना चाहिए। इसे एक ऐसे खाते में भी रखा जा सकता है, जिसमें कोई लॉक इन पीरियड संबंधी बाध्यता न हो, ताकि जरूरत पड़ने पर आपके हाथ में तुरंत नकदी उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
तैयार करें घर का बजट
नौकरी छोड़ने से पहले आपको अपने घरेलू खर्चों का आकलन अच्छी तरह से कर लेना चाहिए। इसके लिए आपको अपना घरेलू बजट बना लेना चाहिए। इसमें आपको व्यापक नजरिया अपनाते हुए घर खर्च खर्च के साथ ही फाइनेंस के जरिए ली गई चीजों की मासिक किस्तों (ईएमआई) और बच्चों की फीस, शिक्षा के अन्य खर्च, कन्वेंस पर होने वाले खर्च आदि को भी शामिल करना चाहिए।
कारोबार के खर्चों का करें आकलन
कारोबार शुरू करने से पहले आपको अगले 1 साल में बिजनेस पर होने वाले खर्च का हिसाब लगाकर ही अपनी फाइनेंशिल प्लानिंग तैयार करनी चाहिए। इसके तहत सबसे पहले अपने नए दफ्तर या दुकान के किराए का सालाना आधार पर आकलन करना चाहिए।
इसके अलावा कारोबार चलाने के लिए रखे जाने वाले स्टाफ के वेतन और कारोबार पर आने वाले अन्य खर्चों, जैसे बिजली, फोन, टैक्स आदि का का हिसाब तैयार करना भी बहुत जरूरी है।
बीमा कवर और कर्ज से छुटकारा भी जरूरी
नौकरी छोड़ने और कारोबार शुरू करने से पहले से पहले हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस के जरिए परिवार की आर्थिक सुरक्षा का इंतजाम कर लेना काफी उपयोग साबित होता है। ऐसा इसलिए जरूरी है, क्योंकि नए कारोबार को जमाने में कुछ वक्त लगता है।
इस दौरान परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए आपका यह कदम काफी उपयोगी साबित होता है। इसके अलावा नया बिजनेस शुरू करने से पहले अपने सभी पुराने कर्जों का निपटारा कर लेना भी अच्छा रहता है। इससे आप निश्चिंत होकर अपने व्यवसाय पर ध्यान दे सकते हैं।