{"_id":"960cfb7c-4679-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"prepare-yourself-for-financial-products-shopping","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे करें फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स खरीदारी की तैयारी","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
ऐसे करें फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स खरीदारी की तैयारी
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क
Updated Sat, 15 Dec 2012 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको कोई भी फाइनेंशियल प्रोडक्ट खरीदना है तो उसके लिए एक निर्धारित प्रक्रिया को अपनाना होगा। इसके अलावा किसी भी निवेश या वित्तीय उत्पाद की खरीद के वक्त आपको कुछ कागजात की जरूरत भी पड़ेगी। इसलिए ऐन वक्त पर दौड़-भाग करने और परेशान होने से बचने के लिए बेहतर यही है कि इन प्रक्रियाओं और दस्तावेजों के बारे में जानकारी हासिल कर ली जाए।
विज्ञापन
हाल के दिनों में सरकार ने फाइनेंशिल प्रोडक्ट्स से जुड़े नियम-कानूनों में कई बदलाव भी किए हैं। इनमें से कुछ बदलाव नए साल यानी 1 जनवरी 2013 से लागू होने वाले हैं। ऐसे में नया साल शुरू होने से पहले का यही वक्त है कि इन बदलावों के बारे में जानकारी हासिल कर खुद को अपडेट कर लिया जाए।
विज्ञापन
निवेश में बरतें यह सावधानियां
--निवेश योजना का चुनाव करने में विज्ञापनों से मोटी-मोटी जानकारी जरूर लें, लेकिन विज्ञापन में किए गए वायदों या दावों पर भरोसा करके कोई निर्णय कतई न लें, क्योंकि इनमें अकसर चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर बताया जाता है।
विज्ञापन
--जहां भी निवेश करना है, उस संस्था या योजना के बारे में यथा संभव अधिकतम जानकारी एकत्र करें। इंटरनेट व जानकारों की राय इसमें खासी मददगार होती है।
--किसी भी योजना में पैसा लगाने से पहले निवेश योजना संबंधी दस्तावेज पूरा पढ़ें, उसके बाद ही आगे कार्रवाई करें।
--यदि किसी एजेंट या ब्रोकर के जरिये निवेश कर रहे हैं, तो उसके बारे में भी पूरी जानकारी प्राप्त करें। उसका पता व फोन नंबर अपने पास रखें।
--आजकल टेली-कॉलिंग के माध्यम से भी लोगों को फोन करके निवेश योजनाओं में पैसा लगाने का ऑफर दिया जाता है। इसमें सावधानी बरतें, क्योंकि फोन पर कौन आपसे बात कर रहा है और वह आपकी दी सूचनाओं का क्या इस्तेमाल करेगा इसकी कोई गारंटी नहीं होती। अत: ऐसे लोगों को अपने परिवार, आर्थिक स्थिति, व्यापार आदि के बारे में कोई भी गहन या कांफिडेंशियल जानकारी कतई न दें।
--निवेश संबंधी कागजात के साथ अपने मूल दस्तावेज जैसे बैंक पासबुक, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि हर्गिज न दें। इनकी फोटो कॉपी ही दें तथा इसके दुरुपयोग से बचने के लिए फोटो कॉपी पर हस्ताक्षर कर यह भी लिखें कि यह आपने फलां कार्य के लिए दी है।
--निवेश संबंधी पैसों का कोई भी लेन-देन चेक से ही करें। किसी भी व्यक्ति के साथ नकद व्यवहार न करें।
--किसी भी स्कीम में अविश्वसनीय रिटर्न का लालच का दावा किए जाने पर इसके प्रमाण मांगे और अपने स्तर से पड़ताल करें। एजेंट या ब्रोकर अकसर ‘स्कीम बंद हो रही है’ या ‘ऐसे मौके बार-बार नहीं आते’ कह कर आज-कल में भुगतान करने की बात कहते हैं। ऐसी बातों में न आने में ही समझदारी है।
--उधार लेकर कभी भी कोई निवेश न करें। आमदनी में से आवश्यक खर्च के बाद जो पैसा बचता है, उसी का निवेश करें।
--कोई योजना कितनी ही अच्छी क्यों न हो, अपना सारा पैसा एक ही जगह निवेश करने की गलती न करें।