फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   premium on motor insurance will be increased

अब मोटर इंश्योरेंस पर देना होगा ज्यादा प्रीमियम

Tue, 25 Sep 2012 03:27 PM IST
मुंबई/ एजेंसी
मुंबई/ एजेंसी Updated Tue, 25 Sep 2012 03:27 PM IST
विज्ञापन
premium on motor insurance will be increased
शीर्ष बीमा कंपनी यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस ने कहा है कि आग, समूह स्वास्थ्य बीमा योजना और थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस जैसे विभिन्न सेगमेंट में प्रीमियम बढ़ सकता है। इन सेगमेंट में कंपनियों नुकसान उठाना पड़ रहा है। यूनाइटेड इंडिया के सीएमडी जी. श्रीनिवासन ने बताया कि कुछ निश्चित बीमा कारोबार जैसे कि फायर, समूह स्वास्थ्य बीमा योजना और थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस की प्रीमियम दरों में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन


बीमा कंपनियों का मानना है कि उनके नुकसान के चलते प्रीमियम दरों में कुछ वृद्धि संभव है। बीमा सेक्टर में एफडीआई की सीमा में प्रस्तावित बढ़ोतरी के बारे में उन्होंने कहा कि इससे बीमा सेक्टर को अधिक से अधिक फंड जुटाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि हम गैर जीवन बीमा कंपनियों के लिए जारी किए आईपीओ के मसौदे से काफी राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले पांच साल से कंपनी मुनाफे में है। उन्होंने कहा कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी का आईपीओ लाने पर विचार करेगी। नए प्रोडक्ट पेश करने के बारे में श्रीनिवासन ने बताया कि यूनाइटेड इंडिया का जोर रिटेल सेगमेंट में नए प्रोडक्ट लांच करने पर है। हाल ही में कंपनी ने एक स्वास्थ्य बीमा प्रोडक्ट के लिए बीमा नियामक इरडा से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed