फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   post office scheme Gram Sumangal Rural Postal Life Insurance

योजना: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में रोजाना 95 रुपये जमा कर 20 साल में मिलेंगे 14 लाख रुपये

Wed, 16 Jun 2021 12:02 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 16 Jun 2021 12:02 PM IST
सार

भारत सरकार ने साल 1995 में रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम की शुरुआत की थी। इसके तहत ग्राम सुमंगल स्कीम आती है, जो बेहद लाभदायक है।

विज्ञापन
post office scheme Gram Sumangal Rural Postal Life Insurance
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

पैसा तो हर कोई कमाना चाहता है लेकिन कई बार वित्तीय प्लानिंग के बावजूद हम अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर पाते। ऐसे में अगर आपको घर बैठे ही ज्यादा पैसे जमा करने का मौका मिले, तो आप क्या कहेंगे। देश में कई ऐसी सरकारी योजनाएं हैं, जिनमें निवेश कर लोग मुनाफा कमा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस में निवेशकों के लिए तमाम तरह की जमा योजनाएं उपलब्ध हैं। इन स्कीम की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इन पर सरकार का हाथ है। इन्हीं में से एक है ग्राम सुमंगल ग्रामीण डाक जीवन बीमा। 

विज्ञापन


क्या है ग्राम सुमंगल स्कीम?
पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुमंगल ग्रामीण डाक जीवन बीमा एक एंडोमेंट प्लान है। यह ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को मनी बैक के साथ-साथ मैच्योरिटी पर एकमुश्त पैसे देती है। भारत सरकार ने साल 1995 में रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम की शुरुआत की थी। इसी के तहत ग्राम सुमंगल स्कीम आती है। इसके तहत आप रोजाना 95 रुपये लगाकर सकीम के अंत तक 14 लाख रुपये जमा कमा सकते हैं। आइए इस स्कीम के बारे में विस्तार से जानते हैं। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें समय-समय पर पैसों की जरूरत पड़ती रहती है।

विज्ञापन
  • अवधि- ग्राम सुमंगल स्कीम दो अवधियों के लिए मिलती है। इनमें 15 साल और 20 साल शामिल हैं। 20 साल के लिए पॉलिसी लेने के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मनी बैक- योजना के तहत अधिकतम 10 लाख रुपये का सम एश्योर्ड मिलता है। किसी व्यक्ति की मृत्यु के मामले में पॉलिसी के तहत नॉमिनी को बीमित राशि के साथ-साथ बोनस राशि भी दी जाती है। वहीं अगर कोई व्यक्ति पॉलिसी की परिपक्वता के बाद भी जीवित है, तो उसे भी धन वापसी का लाभ मिलता है। 
  • पात्रता- पोस्ट ऑफिस की इस योजना के लिए न्यूनतम उम्र 19 साल है और अधिकतम 45 वर्ष के लोग इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस स्कीम का लाभ कोई भी भारतीय नागरिक ले सकता है।
  • मनी बैक की शर्त- इसमें तीन बार मनी बैक मिलता है। 15 साल की पॉलिसी में छह साल, नौ साल और 12 साल पूरे होने पर 20-20 फीसदी मनी बैक मिलता है। वहीं मैच्योरिटी पर बोनस सहित बाकी 40 फीसदी पैसा दिया जाता है। 20 साल की पॉलिसी में आठ साल, 12 साल और 16 साल की अवधि पर 20-20 फीसदी पैसा मिलता है। बाकी का 40 फीसदी पैसा बोनस के साथ मैच्योरिटी पर दिया जाता है।

प्रीमियम की गणना
अगर 25 साल का व्यक्ति सात लाख रुपये के सम एश्योर्ड के साथ 20 साल के लिए ग्राम सुमंगल ग्रामीण डाक जीवन बीमा लेता है, तो उसे हर महीने 2853 रुपये का प्रीमियम देना पड़ेगा। यानी रोजाना करीब 95 रुपये। इसी तरह तिमाही प्रीमियम 8449 रुपये होगा। छह महीने का प्रीमियम 16715 रुपये और एक साल का प्रीमियम 32735 रुपये होगा।



कैसे मिलेंगे 14 लाख रुपये?
20 साल की पॉलिसी में आपको आठवें, 12वें और 16वें साल में 20-20 फीसदी के हिसाब से 1.4-1.4 लाख रुपये मिलेंगे। और 20वें साल में आपको 2.8 लाख रुपये का सम अश्योर्ड का लाभ मिलेगा। जब प्रति हजार रुपये के हिसाब से सालाना बोनस 48 रुपये है। इस तरह सात लाख रुपये के सम एश्योर्ड पर वार्षिक बोनस 33600 रुपये है। यानी 20 की अवधि में 6.72 लाख रुपये बोनस हुआ। 20 सालों में आपको कुल 13.72 लाख रुपये का फायदा होगा। इसमें से बतौर मनी बैक आपको 4.2 लाख रुपये पहले ही मिल जाएंगे और मैच्योरिटी पर एक साथ 9.52 लाख रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed