{"_id":"c603f05a-9c29-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"post-office-reduced-interest-rates-on-savings-schemes","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक विभाग ने घटाई बचत योजनाओं पर ब्याज दरें","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
डाक विभाग ने घटाई बचत योजनाओं पर ब्याज दरें
नई दिल्ली/उन्नाव/ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
डाक विभाग ने निवेश करने वालों को ब्याज दरों में कटौती करके बड़ा झटका दिया है। विभाग ने नए वित्तीय वर्ष के शुरू होते ही अपने उपभोक्ताओं को घटी दरों की सौगात दी है। इसमें सेविंग, एनएससी व पीपीएफ जैसी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कमी की गई है।
विज्ञापन
विभाग की कुछ खास योजनाएं सेविंग, पीपीएफ व एनएससी आदि की सालाना ब्याज दरों में कटौती हुई है। नई दरें 1 अप्रैल 2013 से लागू हो गई हैं।
विभाग ने सेविंग एकाउंट में एक वर्ष तक की जमा योजना में तो ब्याज दरें पूर्व की तरह 8.20 प्रतिशत ही रखी हैं। इससे ज्यादा समय की बचत योजनाओं की दरों में 0.10 प्रतिशत प्रति वर्ष की कमी की गई है।
विज्ञापन
पड़ सकता है निवेश पर असर
सेविंग, एनएससी व पीपीएफ जैसी विभाग की मुख्य बचत योजनाओं की दरों में कटौती करने से निवेश पर असर पड़ने की आशंका है।
सूत्रों की मानें तो डाक विभाग की योजना नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी) में लोग बड़ी संख्या में निवेश करते हैं। इस योजना की ब्याज दरों में कटौती करने से निवेश करने वालों में कमी आने की आशंका है।
विज्ञापन