फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   pnb customers debit credit card information stolen from past three months

PNB में हुआ एक और फ्रॉड, हजारों क्रेडिट-डेबिट कार्ड का डाटा हुआ लीक

Fri, 23 Feb 2018 03:04 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Feb 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
pnb customers debit credit card information stolen from past three months
pnb

114 अरब के महाघोटाले से पंजाब नेशनल बैंक की छवि पर असर पड़ा था। जहां बैंक अपनी छवि सुधारने की कोशिश में लगा हुआ है, वहीं इसी बीच एक और फ्रॉड का पता चला है, जिससे बैंक के हजारों ग्राहकों पर सीधा असर पड़ने की संभावना है। बैंक में हजारों की संख्या में क्रेडिट-डेबिट कार्ड का डाटा लीक हुआ है। जानकारों के मुताबिक यह फ्रॉड लगभग तीन महीने से चल रहा था। 

विज्ञापन


पीएनबी को नहीं थी जानकारी
नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को फर्जी तरीके से लोन देने के मामले में जिस तरह से पीएनबी को बहुत देर के बाद पता चला, वैसे ही इस घपले की जानकारी भी बैंक को करीब तीन महीने बाद हुई है। हांगकांग के अखबार एशिया टाइम्स के मुताबिक बैंक को इस बात की जानकारी बुधवार को एक थर्ड पार्टी इंटरनेट सिक्युरिटी देने वाली कंपनी क्लाउडसेक इंफोर्मेशन सिक्युरिटी ने दी।  कंपनी का हेडक्वार्टर सिंगापुर है लेकिन यह बंगलूरू से ऑपरेट करती है। 

विज्ञापन

ऐसे पकड़ा घपला

pnb customers debit credit card information stolen from past three months
PNB Scam

क्लाउडसेक के चीफ टेक्निकल ऑफिसर राहुल ससी ने एशिया टाइम्स को बताया कि कंपनी का एक क्रॉलर (प्रोग्राम) है जो डार्क/डीप वेबसाइट पर नजर रखता है। डार्क या डीप वेबसाइट वे साइट होती हैं जो गूगल या किसी अन्य सर्च इंजन पर इंडेक्स नहीं होती हैं। इन वेबसाइट्स पर गैर कानूनी तरीके से जानकारी को खरीदा और बेचा जाता है।

क्रालर के जरिए हम डेटा को सर्च करके हमारे द्वारा बनाए गए मशीन लर्निंग प्रोग्राम पर भेजते हैं। अगर हमें पता चलता है कि इस डेटा में ऐसा कुछ भी है जो या तो हमारे क्लाइंट के हित में है या संवेदनशील है तो हम इस पर तत्काल एक्शन लेते हैं। क्लाउडसेक ने फिर सरकार की एजेंसी की तरफ पीएनबी को इस मामले की सूचना दी। 

यह डाटा हुआ लीक
बैंक के खाताधारकों की जो जानकारी लीक हुई है, उसमें नाम, एक्सपायरी डेट, पिन नंबर और सीवीवी नंबर शामिल है। अभी फिलहाल 10 हजार से अधिक ग्राहकों के खातों में सेंधमारी का पता चला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed