फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   pm modi kisan samman nidhi samman nidhi yojana 8th installment government scheme installment on 14 may 2021

Pm kisan samman nidhi: खुशखबर: 14 मई को मोदी सरकार किसानों के खाते में डालेगी 2000 रुपये, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

Wed, 12 May 2021 12:59 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 12 May 2021 12:59 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में किसानों की हालत में सुधार लाने के लिए किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी, जिसकी आठवीं किस्त का भुगतान सरकार 14 मई को करने जा रही है। 

विज्ञापन
pm modi kisan samman nidhi samman nidhi yojana 8th installment government scheme installment on 14 may 2021
पीएम किसान सम्मान निधि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के किसानों की समस्या किसी से छुपी नहीं है। सरकार किसानों की दिक्कतों को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। कोरोना काल में लगभग हर किसी की आर्थिक स्थिति बिगड़ी है। इसके मद्देनजर सरकार ने आर्थिक पैकेज की भी घोषणा की है। लोगों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार कई योजनाएं भी चला रही है। इन्हीं में से एक सरकारी योजना के तहत अब सरकार 14 मई को किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये डालेगी।  

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में किसानों की हालत में सुधार लाने के लिए किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी, जिसकी आठवीं किस्त का भुगतान सरकार करने जा रही है। अगर आपने भी इस योजना के लिए रजिस्टर किया है और इस बात की जानकारी चाहते हैं कि आपको अगली किस्त मिलेगी या नहीं, तो आप प्रधानमंत्री किसान स्कीम के लिए समर्पित पोर्टल के जरिए इस बात की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही अब तक नाम दर्ज नहीं होने की स्थिति में आप शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। यदि आपका नाम इस योजना के लाभार्थियों की अपडेटेड सूची में दर्ज होगा, तभी आपको इस स्कीम का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे चेक करें योजना के लाभार्थियों की सूची-

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in) पर जाना होगा। इसके लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • वेबसाइट के दाहिनी तरफ 'Farmers Corner' के अंतर्गत आपको 'Beneficiary List' का विकल्प मिलेगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर राज्य, जिला, उप-जिला, प्रखंड के बाद गांव का चयन करें।
  • अब सभी विकल्पों के चयन के बाद 'Get Report' पर क्लिक करें।
  • यहां लाभार्थियों की सूची आपके सामने आ जाएगी। इन पृष्ठों में आप अपना नाम ढूंढ सकते हैं।
  • वहीं अगर पिछली सूची में आपका नाम था, लेकिन अपडेटेड सूची में आपका नाम नहीं है, तो आप पीएम किसान के हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 


हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल
सरकार नंबर भी साझा किया है, ताकि अपनी धनराशि के बारे में किसानों को जानकारी लेने में आसानी हो। ये हेल्पलाइन नंबर है 011-24300606
पीएम किसान लैंडलाइन नंबर- 011-23381092

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed