PM Kisan Scheme: किसानों के खाते में 31 मई तक आ सकती है 11वीं किस्त, इस तरह चेक करें अपना स्टेटस
PM Kisan Scheme 11th Installment Latest Update: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ा अपडेट है। एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि यह किस्त किसानों के खाते में मई के अंत यानी 31 मई को पहुंच सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएम किसान योजना के करीब 12 करोड़ लाभार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। ताजा अपडेट के मुताबिक, सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इस योजना के तहत किसानों के खाते में आने वाली 11वीं किस्त 31 मई तक खातों में पहुंच सकती है। गौरतलब है कि योजना का लाभ लेने के लिए आपको ई-केवाईसी कराना जरूरी है, इस प्रक्रिया को पूरा करने की अंतिम तिथि भी 31 मई तक बढ़ा दी गई है। ऐसा न करने पर आप किस्त नहीं पा सकेंगे।
पिछले साल 15 मई को आई थी किस्त
इससे पिछले साल के रिकॉर्ड को देखें तो अप्रैल-जुलाई की किस्त बीते साल 15 मई को आई थी। लेकिन, इस बार इस किश्त मई महीने के अंत तक आने की उम्मीद जताई जा रही है। गौरतलब है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लगभग 12.53 करोड़ किसान रजिस्टर्ड हैं। बता दें कि सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य किया है। इसे पूरी किए बिना योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता नहीं मिल सकेगी।
अब तक योजना की 10 किस्तें जारी
अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार ने 10 किस्तें वितरित की हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि सरकार की ओर से दी जाने वाली 2000 रुपये की किस्त न लटके तो अंतिम तिथि का इंतजार न करें और आज ही ई-केवाईसी पूरा कर लें। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मोदी सरकार देश के किसानों के खाते में सीधे 6,000 सालाना भेजती है। ये पैसे सरकार किसानों को तीन किस्तों में जारी किए जाते हैं। हर एक किस्त में किसानों को 2,000 रुपये दिए जाते हैं।
इन तारीखों में भेजी जाती हैं किस्तें
बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त की राशि किसानों के खातों में बीती 1 जनवरी 2022 को ट्रांसफर की गई थी। यहां जान लें कि इस योजना के तहत किसानों को पहली किस्त का पैसा 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दिया जाता है। वहीं, दूसरी किस्त का पैसा 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच मिलता है। जबकि, योजना की तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर किया जाता है। इस हिसाब से देखें तो अप्रैल की शुरुआत यानी पहले हफ्ते में किसानों के अकाउंट में 11वीं किसत का पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है।
ये किसान रहेंगे लाभ से वंचित
यहां पर यह बताना जरूरी है कि आप भले ही छोटे या फिर सीमांत किसान हों, लेकिन अगर परिवार का कोई सदस्य टैक्स जमा करता है, तो ऐसी स्थिति में आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। यहां परिवार के सदस्य से मतलब पति-पत्नी और अवयस्क बच्चों से है। इसके अलावा जिनके पास कृषि योग्य भूमि नहीं हो, कृषि योग्य भूमि हो लेकिन इसका मालिक सरकारी कर्मचारी हो या फिर किसान को सालाना 10,000 रुपये पेंशन प्राप्त होती है, तो ऐसे किसानों को योजना से बाहर रखा गया है।
ऐसे पूरी करें ई-केवाईसी प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट पर https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- अब किसान कॉर्नर विकल्प पर eKYC लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें और सर्च बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद यहां मांगा गई जरूरी जानकारियों को दर्ज करें।
- इसके बाद सब्मिट पर क्लिक करते ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- इस तरह चेक करें अपना स्टेटस
- सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- अब 'Farmers Corner' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद लाभार्थी सूची (Beneficiary Status) पर क्लिक करें।
- अब अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें।
- फिर 'Get Report' ऑप्शन पर क्लिक करने पर पूरी लिस्ट खुलेगी।
- किसान इस लिस्ट में आप अपनी किस्त का विवरण देख सकते हैं।
इस तरह से चेक करें अपना स्टेटस
- आधिकारिक वेबसाइट पर https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- अब होमपेज पर दिख रहे farmers corner ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद दिखाई दे रहे Beneficiary status ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आधार, बैंक अकाउंट या मोबाइल नंबर का विल्कप चुन लें।
- जो विकल्प चुना है उसकी जानकारी भरकर get data पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर सभी ट्रांजैक्शन की जानकारी खुल जाएगी।