फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   PFRDA started three new online services for NPS Subscribers know everything about the facilities

कोरोना काल में NPS ग्राहकों को मिली सौगात, शुरू हुईं तीन नई ऑनलाइन सुविधाएं

Thu, 03 Dec 2020 04:02 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 03 Dec 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
PFRDA started three new online services for NPS Subscribers know everything about the facilities
nps

कोरोना काल में उपयोगकर्ताओं द्वारा डिजिटल सुविधा का ज्यादा लाभ उठाया जा रहा है। सरकार से लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) तक लोगों को डिजिटल रूप से अपने काम करने की सलाह दे रहे हैं। इसी कड़ी में पेंशन फंड रेग्युलटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) के सब्सक्राइबर्स के लिए तीन नई ऑनलाइन सुविधाएं शुरू की हैं। 

विज्ञापन


हाल ही में पीएफआरडीए ने डी-रेमिट सुविधा शुरू की थी। इसके तहत सब्सक्राइबर्स म्यूचुअल फंड के लिए सिस्टेमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान (SIP) की तर्ज पर एनपीएस में भी निवेश कर सकते हैं। पीएफआरडीए पहले से ई-हस्ताक्षर के जरिए बिना किसी कागजी दस्तावेज के नॉमिनेशन में बदलाव करने की सुविधा शुरू की थी। इसके तहत एनपीएस सब्सक्राइबर्स जब चाहें अपने नॉमिनी का नाम बदल सकते हैं। 

विज्ञापन

डी-रेमिट के तहत एनपीएस सब्सक्राइबर की ओर से शनिवार, रविवार और अवकाश को छोड़कर सभी दिन सुबह 9.30 बजे तक ट्रस्टी बैंक को मिली स्वैच्छिक सहयोग राशि को उसी दिन की नेट एसेट वैल्यू (NAV) देने के लिए स्वीकार किया जाएगा। इसके तहत कम से कम 500 रुपये की सहयोग राशि ही स्वीकार की जाएगी। डी-रेमिट सुविधा के लिए वर्चुअल आईडी होनी अनिवार्य है। सब्सक्राइबर सेंट्रल रिकॉर्डकीपिंग एजेंसी (CRA) के पोर्टल को एक्सेस कर सकते हैं, जिसके बाद सब्सक्राइबर को परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (PRAN) में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा।

अब नॉमिनेशन में बदलाव ऑनलाइन संभव

  • एनपीएस नॉमिनेशन में ऑनलाइन बदलाव करने के लिए अपने सीआरए सिस्टम में लॉगइन करें और डेमोग्राफिक चेंजेस मैन्यु में अपडेट पर्सनल डिटेल्स पर क्लिक करें।
  • अब एड/अपडेट नॉमिनी डिटेल का ऑप्शन चुनें। फिर नॉमिनी का नाम, उससे अपना रिश्ता और उसकी हिस्सेदारी का हिस्सा जैसी जरूरी जानकारी भरें।
  • अब इसे सेव और कंफर्म करने पर सब्सक्राइबर को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिले ओटीपी के जरिए जानकारी का सत्यापन करना होगा।
  • इसके बाद ई-सिग्नेचर के जरिए नॉमिनेशन में किए गए बदलावों का सत्यापन करें। अब एनपीएस रिकॉर्ड में नॉमिनेशन डिटेल्स अपडेट हो जाएंगी।

ओटीपी से भी खोल सकते हैं NPS खाता
पेंशन कोष नियामक एवं विकास मालूम हो कि हाल ही में पीएफआरडीए ने एनपीएस से जुड़ने के लिए वन-टाइम पासवर्ड (OTP) सुविधा पेश की थी। पीएफआरडीए पहले से ई-हस्ताक्षर के जरिए बिना किसी कागजी दस्तावेज के ऑनलाइन एनपीए खाता खोलने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। 

लेकिन अब नियामक ने एनपीएस खाता खोलने तथा उसे और आसान बनाने के लिए कदम उठाया है। इसके तहत अंशधारक अब ओटीपी के जरिए अपना एनपीएस खाता खोल सकते हैं। इसमें पीओपी (प्वाइंट ऑफ प्रजेंस) के लिए पंजीकृत बैंक के ग्राहक अगर संबंधित बैंक के इंटरनेट बैंकिंग के जरिए एनपीएस खाता खोलना चाहते हैं, वे पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त कर खाता खोल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed