फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   pf transfer online now

अब ऑनलाइन करिए पीएफ ट्रांसफर

Fri, 05 Jul 2013 12:26 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 05 Jul 2013 12:26 AM IST
विज्ञापन
pf transfer online now

ऑनलाइन पीएफ हस्तांतरण की दिशा में पहला कदम उठाते हुए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने ट्रांसफर क्लेम फॉर्म को नए कलेवर में पेश कर दिया है। यह फॉर्म अब ऑनलाइन भी उपलब्ध हो सकेगा।

विज्ञापन


पीएफ खाताधारकों की सुविधा के लिए संगठन ने इसे फॉर्म 13 के स्थान पर पेश किया है। ईपीएफओ के वादे के मुताबिक बृहस्पतिवार को ऑनलाइन दावा निपटान सुविधा पूरी तरह से शुरू नहीं की जा सकी।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि ऑनलाइन हस्तांतरण और निकासी योजना को पूरी तरह से लागू होने में अभी कम से कम एक माह का वक्त लगेगा।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री शीशराम ओला ने कहा कि नए आवेदन फॉर्म को ऑनलाइन जमा कराने के साथ ही व्यक्तिगत रूप से भी जमा कराया जा सकता है।

ऐसा इसलिए किया गया है ताकि जिन कामगारों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, उन्हें फॉर्म जमा कराने में दिक्कत न हो।

उन्होंने कहा कि इस फॉर्म को वर्तमान या पूर्व नियोक्ता से सत्यापन के बाद प्रस्तुत किया जा सकता है। पहले फॉर्म को वर्तमान नियोक्ता के जरिए सत्यापित होने के बाद ही जमा कराया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त केके जालान ने बताया कि नियोक्ता का डिजिटल हस्ताक्षर एकत्रित करने के बाद पीएफ खाताधारकों के नौकरी बदलने पर ऑनलाइन पीएफ ट्रांसफर की सुविधा मिल सकेगी, क्योंकि ऑनलाइन फार्म जमा करने और दावों को निपटाने के लिए नियोक्ता और कर्मचारी दोनों का डिजिटल हस्ताक्षर लिया जाना जरूरी है।


हालांकि शुरुआत में ऑनलाइन पीएफ निपटारे की सुविधा निजी पीएफ ट्रस्ट के खाताधारकों को नहीं मिलेगी। महत्वपूर्ण यह है कि दावा निपटान प्रक्रिया के हर चरण के बारे में खाताधारकों को एसएमएस या ई-मेल के जरिए सूचित किया जाएगा।

जालान ने कहा कि ऑनलाइन सुविधा शुरू होने के बाद दावों का निपटारा तीन दिन के अंदर संभव हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed