{"_id":"33c3c3f8-746c-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"pf-interest-rate-will-be-fixed-on-february-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 फरवरी को तय होगी पीएफ ब्याज दर","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
25 फरवरी को तय होगी पीएफ ब्याज दर
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2013 10:28 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के खाते में जमा रकम पर ब्याज दर तय करने के लिए 15 फरवरी को होने वाली सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (सीबीटी) की बैठक टाल दी गई है। श्रम मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में अब 25 फरवरी को यह महत्वपूर्ण बैठक की होने की संभावना है।
विज्ञापन
सूत्रों की माने तो 15 फरवरी को ज्यादातर सीबीटी सदस्य बैठक में शामिल नहीं हो सकेंगे। इसलिए दूसरी दफा बैठक को टालने का निर्णय लिया गया है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक में चालू वित्त वर्ष 2012-13 के लिए पीएफ जमा पर मिलने वाले ब्याज दर का आकलन किया जाना है। इस महत्वपूर्ण मसले पर चर्चा के लिए बैठक में सभी सदस्यों का शामिल होना जरुरी है। उन्होंने बताया कि संगठन सीबीटी के समक्ष 8.5 फीसदी ब्याज दर का प्रस्ताव करेगा।
विज्ञापन
और इस बाबत सीबीटी को सहमत करने की कोशिश भी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रस्तावित ब्याज दर पूर्व वित्त वर्ष की तुलना में 0.25 फीसदी अधिक है। उल्लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2011-12 में 8.25 फीसदी ब्याज दर तय किया था। गौरतलब है कि इससे पहले 15 जनवरी और 15 फरवरी को बैठक की तिथि तय की गई थी।
विज्ञापन