फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   pf claim settlement in just three days

जल्द आपको तीन दिन में मिलेगा प्रॉविडेंट फंड

Thu, 20 Jun 2013 09:32 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 20 Jun 2013 09:32 AM IST
विज्ञापन
pf claim settlement in just three days

रिटायरमेंट फंड का प्रबंधन करने वाले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की भविष्य निधि (पीएफ) की निकासी और ट्रांसफर जैसे सभी दावों का निपटारा 3 दिन के अंदर करने की योजना है। ईपीएफओ की इस योजना से हर साल एक करोड़ से अधिक दावेदारों को फायदा होगा।

विज्ञापन


दावों का तेजी से निपटाने करने के प्रस्ताव को प्रभाव में लाने के लिए ईपीएफओ ने 5 जुलाई को देशभर के सभी जोनल प्रमुखों की बैठक बुलाई है। इसमें कार्ययोजना का खाका तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


अब पूरी सैलरी पर कटेगा पीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन चालू वित्त वर्ष में 1.2 करोड़ दावे किए जाने की उम्मीद लगाए हुए है और यदि इनमें से करीब 70 फीसदी मामलों का भी 3 दिन के अंदर निपटान कर दिया जाता है तो इससे करीब 84 लाख दावेदार को लाभ होगा।

दावों के त्वरित निपटान के बारे में ईपीएफओ का अपने आधिकारिक आदेश में कहना है कि संगठन की छवि सुधारना जरूरी है।

संगठन ने पहले ही इस साल 15 जून तक मिले सभी दावों का निपटान करने के लिए एक अभियान चलाया हुआ है। 11 जून तक 5,38,704 दावे लंबित थे।

अब 8.5 फीसदी मिलेगा पीएफ पर ब्याज


आदेश में कहा गया है कि संगठन ने 2012-13 में 1.08 करोड़ दावों का निपटान किया है। इसमें से 12.62 लाख दावेदार इसको लेकर असंतुष्ट थे कि उनके दावों का निपटारा 30 दिन के अंदर नहीं किया गया।

यही नहीं 1.41 लाख दावों का निपटान 90 दिन बाद भी किया जा सका है। इन सबसे ईपीएफओ की छवि खराब हुई है। आदेश में यह भी कहा गया है कि कंप्यूटराइज्ड युग में ग्राहक 30 दिन की मानसिकता में बदलाव चाहते हैं।

एक जुलाई से पीएफ के लिए ऑनलाइन कर सकेंगे अप्लाई

ईपीएफओ 1 जुलाई से दावेदारों को अपने पीएफ की निकासी और ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की सुविधा भी देने जा रहा है। इसके लिए सेंट्रल क्लियरेंस हाउस का भी गठन किया है जो कि 1 जुलाई से काम करने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed