फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   pf applications will be solved online

अब ऑनलाइन होगा पीएफ आवेदनों का निपटारा

Mon, 01 Jul 2013 12:37 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 01 Jul 2013 12:37 AM IST
विज्ञापन
pf applications will be solved online

भविष्य निधि से रकम निकालने या हस्तांतरित करने के लिए अब खाताधारकों को भविष्य निधि (पीएफ) कार्यालयों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।

विज्ञापन


कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) जुलाई के पहले सप्ताह से भविष्य निधि कोष की ऑनलाइन निकासी और हस्तांतरण सेवा शुरू करने जा रहा है। ऑनलाइन सेवा शुरू होने पर खाताधारक आसानी से अपने आवेदन की मौजूदा स्थिति भी जान सकेंगे।

नए केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (सीपीएफसी) केके जालान के मुताबिक नई सेवा को 4 जुलाई तक लागू किया जा सकता है। हालांकि इससे पहले ईपीएफओ ने एक जुलाई से इसे शुरू करने का ऐलान किया था।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक ऑनलाइन सेवा शुरू करने संबंधी ब्योरा सोमवार को नए श्रम मंत्री शीशराम ओला के समक्ष पेश किया जाएगा। इसके बाद ही नई सेवा शुरू करने का दिन तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ईपीएफओ ने किसी भी पीएफ आवेदन को तीन दिन के अंदर निपटाने का फैसला किया है। इस बाबत सभी क्षेत्रीय कार्यालयों की स्थिति का जायजा लेने के लिए ईपीएफओ में 5 जुलाई को जोनल अधिकारियों की बैठक होने वाली है।

मालूम हो कि ऑनलाइन दावों को कम समय में निपटाने और खाता हस्तांतरण में मदद के लिए ईपीएफओ एक सेंट्रल क्लियरेंस हाउस भी बना रहा है। इस सेवा से ईपीएफओ के पांच करोड़ से ज्यादा खाताधारक लाभान्वित होंगे।

ईपीएफओ के अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन सेवा शुरू होने के बाद संगठन का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा पीएफ खाताधारकों को स्थायी खाता नंबर देना है, जिससे कि नौकरी बदलने के बाद कर्मचारियों को नया पीएफ खाता खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


इस योजना को अगले वर्ष तक अमली जामा पहनाया जा सकता है। ईपीएफओ के अनुमान के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में करीब 1 करोड़ 20 लाख पीएफ निकासी या हस्तांतरण संबंधी दावे किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed