फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   people living on rent can change their address in aadhaar card by simple process

किराए पर रहने वाले भी आसानी से बदल सकते हैं आधार कार्ड में अपना पता

Wed, 25 Dec 2019 06:57 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 25 Dec 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
people living on rent can change their address in aadhaar card by simple process
- फोटो : UIDAI

अगर आप किराये के घर पर रहते हैं, तो फिर आसानी से अपने आधार कार्ड पर पते को आसानी से अपडेट करा सकते हैं। केंद्र सरकार ने प्रवासियों के लिए स्वघोषणा के माध्यम से आधार पर पता बदलने की अनुमति दी है। जो लोग केवाईसी के लिए आधार नंबर दे रहे हैं लेकिन पता कोई और देना चाहते हैं (जो आधार कार्ड पर लिखे पते से अलग है), उनके लिए अब आसानी होगी क्योंकि वे स्वघोषित पता दे सकते हैं।  

विज्ञापन


अब बैंक खाता खुलवाने के लिए या केवाईसी अपडेट के लिए अलग से एड्रेस प्रूफ देने की जरूरत नहीं होगी। ग्राहकों को केवल स्वघोषित पता बताना होगा। दरअसल बैंक में खाता खुलवाने के लिए केवाईसी फॉर्म भरना होता है। बैंक इस फॉर्म के जरिए अपने ग्राहकों के बारे में जानकारी मिलती है। इस प्रकिया के तहत ग्राहकों के लेनदेन पर नजर रखी जाती है। साथ ही इससे मनी लॉड्रिंग या किसी तरह की आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने में आसानी होती है। अब ऐसे लोग स्वघोषित पता दे सकते हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि यह बदलाव मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम (रिकॉर्ड की देखरेख) नियम में संशोधन के जरिये किया गया है। इस नियम में बदलाव करने की लंबे समय से मांग की जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह में बदल जाएगा पता

यूआईडीएआई अब आधार कार्डधारकों को बिना किसी वैलिड एड्रेस प्रूफ के अपना पता बदलने की सुविधा दे रही है। खास बात ये है कि इसके लिए आपको महीनों तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है, बल्कि सिर्फ 30 दिनों के अंदर ही आधार में आपका एड्रेस बदल जाएगा। 

इस प्रोसेस को पूरा करना होगा फॉलो

यूआईडीएआई ने अब कार्डधारकों को अपने परिवार के सदस्यों के एड्रेस का इस्तेमाल कर अपने पते में बदलाव के लिए वेलिडेशन लेटर प्राप्त करने की अनुमति दी है। यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर आधार वेलिडेशन लेटर तैयार करने का अनुरोध करना होगा। बता दें कि आधार वेरिफायर की सहमति प्राप्त हो जाने के 30 दिनों के भीतर ही एड्रेस वेलिडेशन लेटर और उसके साथ सीक्रेट कोड उसके पते पर भेजा जाएगा।



वेलिडेशन लेटर तैयार करने के अनुरोध के बाद आपको अपडेट की सहमति देने के लिए लिंक के साथ एक एसएमएस भेजा जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करके सहमति देने के लिए ओटीपी जेनरेट होगा। इसके बाद आपको जो सीक्रेट कोड भेजा गया था, उसे आपको यूआईडीएआई की वेबसाइट पर 'प्रोसीड टू अपडेट एड्रेस' लिंक पर दर्ज करना होगा।

अपडेट के लिए ऐसे पूरा होगा ऑनलाइन प्रोसेस

  • सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक साइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा। 
  • इसके बाद होमपेज पर नजर आ रहे एड्रेस अपडेट रिक्वेस्ट (ऑनलाइन) पर क्लिक करें।
  • नई विंडो में अपडेट एड्रेस पर क्लिक करें।
  • आधार कार्ड नंबर डालकर लॉग-इन करें।
  • इसके बाद आपको मोबाइल पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त होगा। ओटीपी दर्ज कर पोर्टल पर जाएं।
  • इसके बाद आपको अपने अपने रेंट एग्रीमेंट को पहले स्कैन करना होगा। 
  • उस डॉक्यूमेंट का पीडीएफ बनाकर अपलोड करना होगा। 
  • इसके बाद सारी जानकारी पूरी तरह से वैरिफाई हो जाने के बाद आधार कार्ड में नया पता अपडेट हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed