फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   LPG Booking Cashback and Discount

LPG Cylinder Cashback: पेटीएम पर बुक करें गैस सिलिंडर, मिलेगा 900 रुपये तक का कैशबैक, ऐसे उठाएं लाभ

Sat, 24 Jul 2021 03:58 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 24 Jul 2021 03:58 PM IST
सार

पीटीएम पर तीन एलपीजी सिलिंडर पर 900 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। यह ऑफर पेटीएम से पहली बार एलपीजी गैस सिलिंडर बुक करवाने वाले ग्राहकों के लिए है।

विज्ञापन
LPG Booking Cashback and Discount
Lpg cylinder offers on paytm - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना काल में महंगाई से जनता परेशान है। खाने-पीने के सामान से लेकर पेट्रोल-डीजल तक महंगा हो गया है, जिसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ा है। ऐसे में लोग डिस्काउंट और कैशबैक की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए ऑफर्स भी पेश कर रही हैं। बात अगर गैस सिलिंडर की करें, तो दिल्ली में एक एलपीजी सिलिंडर की कीमत 834.5 रुपये है। लेकिन हम आपको एक ऐसे शानदार ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके तहत आपको तीन एलपीजी सिलिंडर पर 900 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। 

विज्ञापन


इन ग्राहकों को मिलेगा फायदा
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने ट्वीट कर पेटीएम ऑफर की जानकारी साझा की है। पेट्रोलियम कंपनी ने बताया कि पेटीएम से गैस सिलिंडर की बुकिंग करने पर ग्राहकों को 900 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। ध्यान रहे कि 900 रुपये तक का कैशबैक पेटीएम से पहली बार एलपीजी गैस सिलिंडर बुक करवाने वाले ग्राहकों को ही मिलेगा। 
विज्ञापन


इस तरह उठाएं ऑफर का लाभ

  • पेटीएम एप के होम पेज पर शो मोर विकल्प पर टैप करें।
  • इसके बाद बांईं ओर बने कॉलम में रिचार्ज एंड पे बिल्स को का चयन करें।
  • अब बुक अ सिलिंडर के आइकन पर टैप करें।
  • अपने गैस प्रोवाइडर का चयन करें। यहां आपको तीन विकल्प भारत गैस, इंडेन गैस और एचपी गैस का विकल्प दिखेगा।
  • इसका चयन करने के बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या एलपीजी आईडी या ग्राहक संख्या दर्ज करें।
  • इसके बाद प्रोसीड बटन पर क्लिक करें और फिर पेमेंट करें। अब आपके दिए गए पते पर गैस सिलिंडर डिलीवर हो जाएगा।

मौजूदा समय में इतनी है कीमत
मौजूदा समय में दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर 834.50 रुपये का है। कोलकाता में इसका दाम 861 रुपये का है, मुंबई में यह 834 रुपये और चेन्नई में इसका दाम 850 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed