फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   pan card rule will be changed for purchasing gold from new year

नए साल में बदल जाएगा पैन कार्ड से जुड़ा ये नियम, कई लोगों को होगी परेशानी

Thu, 24 Dec 2015 08:43 AM IST
Updated Thu, 24 Dec 2015 08:43 AM IST
विज्ञापन
pan card rule will be changed for purchasing gold from new year

एक जनवरी से 2 लाख रुपये से अधिक की ज्वैलरी खरीदारी पर आपको अपना पैन नंबर देना अनिवार्य होगा। पहले 5 लाख रुपये से अधिक राशि की ज्वैलरी खरीदारी पर पैन कार्ड देना अनिवार्य था।

विज्ञापन


ज्वैलरी विक्रेताओं के मुताबिक  सरकार के इस नए नियम से उनकी बिक्री प्रभावित होगी और सोने की कालाबाजारी बढ़ेगी। संगठित ज्वैलरी क्षेत्र की ज्वैलरी बिक्री में कमी से कामगारों के रोजगार पर भी विपरीत असर पड़ सकता है। ज्वैलरी कारोबारी सरकार के इस नियम से गलत बिलिंग के साथ सरकार के राजस्व नुकसान की भी आशंका जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन


जेम्स व ज्वैलरी कारोबारियों के मुताबिक देश में ज्वैलरी की 70 फीसदी बिक्री ग्रामीण व छोटे इलाकों में होती है जहां अधिकतर लोगों के पास पैन कार्ड नहीं होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को सबसे अधिक परेशानी

pan card rule will be changed for purchasing gold from new year

जेम्स व ज्वैलरी ट्रेड फेडरेशन (जीजेएफ) के निदेशक अशोक मीनावाला कहते हैं, अधिकतर किसानों के पास पैन कार्ड नहीं है, लेकिन ज्वैलरी की सबसे अधिक खरीदारी किसान करते हैं। 2 लाख रुपये में नाम मात्र की भी ज्वैलरी की खरीदारी नहीं हो सकती।

सरकार के इस नए नियम से लोग ज्वैलरी खरीदारी से कतराने लगेंगे। सरकार के नियम के मुताबिक जिनके पास पैन कार्ड नहीं है और वह दो लाख रुपये से अधिक की राशि की ज्वैलरी खरीद रहा है तो उसे फॉर्म 16 देना होगा।

जीजेएफ के मुताबिक गत 31 मार्च, 2015 तक भारत में करीब 22.3 करोड़ पैनकार्ड्स जारी किए गए हैं। ऐसे में पैन कार्ड नहीं रखने वाले 2 लाख रुपये से अधिक राशि की ज्वैलरी की खरीदारी नहीं कर पाएंगे।

सरकार को होगा राजस्व का नुकसान

pan card rule will be changed for purchasing gold from new year

ज्वैलरी कारोबारी व जीजेएफ प्रशासनिक समिति के सदस्य डी.डी. कारेल कहते हैं, सरकार के नियम से सरकार को भी राजस्व का नुकसान होगा। दुकानदार दो लाख रुपये से कम की बिलिंग करेंगे ताकि उनके ग्राहकों को पैन कार्ड नहीं देना पड़े। इससे गलत परंपरा को बढ़ावा मिलेगा।

मानीवाल के मुताबिक भारत में जेम्स व ज्वैलरी का के कारोबार से 6 करोड़ लोग प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर जुड़े हैं। सरकार के इस फैसले से जेम्स व ज्वैलरी क्षेत्र के संगठित कारोबार में कमी आएगी और संगठित ज्वैलरी कारोबारी भी गैर संगठित हो जाएंगे।

उन्होंने बताया कि संगठित ज्वैलरी कारोबारियों की संख्या मात्र 20 फीसदी है। ज्वैलरी कारोबारियों के मुताबिक बिक्री में कमी आने पर मैन्यूफैक्चरिंग प्रभावित होगा और इससे रोजगार पर भी असर पड़ेगा। ज्वैलरी कारोबारियों ने सरकार से 10 लाख रुपये से अधिक की ज्वैलरी खरीदारी पर पैन कार्ड को अनिवार्य बनाए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed