फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   only two percent people pay income tax despite increase in number of taxpayers

देश में केवल 2 फीसदी लोग भरते हैं इनकम टैक्स, टैक्सपेयर्स की संख्या बढ़ने के बावजूद घटा आंकड़ा

Mon, 25 Dec 2017 08:23 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Dec 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
only two percent people pay income tax despite increase in number of taxpayers
income tax

असेसमेंट वर्ष 2015-16 (वित्त वर्ष 2014-15) में दो करोड़ से कुछ अधिक या महज 1.7 फीसदी भारतीयों ने ही आयकर का भुगतान किया। यह जानकारी आयकर विभाग द्वारा जारी आंकड़े से मिली। आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों की कुल संख्या हालांकि इस दौरान बढ़कर 4.07 करोड़ हो गई, जबकि महज 2.06 करोड़ लोगों ने ही कर का भुगतान किया, क्योंकि बाकी ने रिटर्न में कर योग्य आय की न्यूनतम सीमा से कम आय दिखाई थी।

विज्ञापन


पिछले साल 3.65 करोड़ लोगों ने जमा किया था रिटर्न
इससे पिछले असेसमेंट वर्ष में 3.65 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल हुए थे, जबकि 1.91 करोड़ ने आयकर का भुगतान किया था। पिछले सप्ताह जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक आयकर दाताओं द्वारा भुगतान किया गया कुल कर हालांकि असेसमेंट वर्ष 2015-16 में घटकर 1.88 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जबकि इससे पिछले असेसमेंट वर्ष में कुल 1.91 लाख करोड़ रुपये का आयकर आया था।
विज्ञापन


सिर्फ एक ने भरा 100 करोड़ रुपये से अधिक कर
आंकड़े बताते हैं कि 120 करोड़ की आबादी में से तीन फीसदी से कुछ अधिक ने रिटर्न दाखिल किए। इनमें से 2.01 करोड़ ने शून्य कर का भुगतान किया और 9,690 ने एक करोड़ रुपये से अधिक कर का भुगतान किया। 100 करोड़ रुपये से अधिक कर का भुगतान करने वाले में सिर्फ एक व्यक्ति शामिल रहा, उसने 238 करोड़ रुपये कर का भुगतान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed