फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   online pf withdrawal facility will start within three months

पीएफ खाताधारकों के लिए एक और खुश खबरी

Thu, 23 Jul 2015 11:56 AM IST
Updated Thu, 23 Jul 2015 11:56 AM IST
विज्ञापन
online pf withdrawal facility will start within three months

जल्द ही कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की तरफ से अगले तीन महीने में एक खास सुविधा शुरू की जाने वाली है, जिसके तहत आपको पीएफ का पैसा निकालने के लिए किसी के चक्कर नहीं काटने होंगे।

विज्ञापन


इस नए सुविधा के तहत पीएफ का पैसा सीधे आपके अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया जाएगा। अभी तक अपना पीएफ का पैसा निकालने के लिए फॉर्म भरकर या तो कंपनी में या फिर ईपीएफओ के ऑफिस में जमा करना होता है।
विज्ञापन


श्रम मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक 24 जुलाई को ईपीएफओ में श्रमिकों की ओर से ट्रस्टियों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें इस सुविधा को शुरू करने से जुड़े मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

75 फीसदी ही निकलेगा पीएफ?

online pf withdrawal facility will start within three months

अधिकारी के अनुसार इस सुविधा को शुरू करने के लिए कम से कम 40 फीसदी यूएएन को आधार नंबर और बैंक खाते से जोड़ा जाना जरूरी है। आपको बता दें कि वर्तमान में यह संख्या सिर्फ 12 फीसदी है।

ईपीएफओ ने पिछले साल जुलाई में 4 करोड़ से अधिक यूएएन नंबर जारी किए थे। अब ईपीएफओ इन यूएएन को अंशदाताओं के बैंक अकाउंट और आधार कार्ड  से जोड़ रहा है।

इस मीटिंग में समय से पहले पीएफ निकालने के बारे में भी चर्चा की जाएगी। फिलहाल यह प्रस्ताव रखा गया है कि 58 साल से पहले पीएफ के पैसे निकालने पर सिर्फ 75 फीसदी पैसे ही निकाले जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed