{"_id":"a2039266-aaf5-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"online-insurance-policy-is-convenient","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधाजनक होती है ऑनलाइन बीमा पॉलिसी","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
सुविधाजनक होती है ऑनलाइन बीमा पॉलिसी
अनुज भागिया (पॉलिसी बाजार डॉटकॉम)
Updated Mon, 22 Apr 2013 08:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैं अपने व पत्नी के लिए 25 साल की टर्म बीमा पॉलिसी लेना चाहता हूं। मैं ऑनलाइन पॉलिसी खरीदना चाहता हूं। हालांकि मेरे एजेंट का कहना है कि ऑनलाइन पॉलिसी में मेडिकल चेकअप नहीं होता, जिससे क्लेम में दिक्कत आती है। बीमा कंपनियां ऑनलाइन ग्राहकों को तवज्जो भी कम देती हैं।-डॉ. मनु पचौरी
विज्ञापन
ऑनलाइन पॉलिसी में आपको अपनी जरूरत के मुताबिक पॉलिसी चुनने का बेहतर विकल्प मिलता है। आप किसी कंपनी के दफ्तर या एजेंट के पास भटके बिना ही घर बैठे पॉलिसी ले सकते हैं। आप विभिन्न कंपनियों की पॉलिसियों के बीच तुलना करके सबसे बेहतर विकल्प चुन सकते हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन पॉलिसी लेने आप पर सीधे कंपनी के संपर्क में रहते हैं और इसमें एजेंट द्वारा भरमा कर अनुपयोगी पॉलिसी आपको बेच दिए जाने का खतरा नहीं रहता। इसमें पॉलिसी के प्रपोजल फार्म में गलत जानकारियां भरने पर ही क्लेम सेटेलमेंट में दिक्कत आती है।
विज्ञापन
अगर आप जानकारियों को छुपाएंगे नहीं और गलत सूचनाएं नहीं देंगे, तो ऑनलाइन पॉलिसी में कोई दिक्कत नहीं होने वाली है। भारती एक्सा की ई प्रोटेक्ट पॉसिली, एरगॉन रेलीगेयर की आई टर्म, अवीवा की आई लाइफ और एचडीएफसी की क्लिक टू प्रोटेक्ट पॉलिसी आपके लिए उपयोगी विकल्प हो सकते हैं।
मेरी जन्म तिथि 26 दिसंबर 1982 है और मैं एक बच्चे का पिता हूं। मैं 3 लाख रुपये के कवर वाली पॉलिसी लेना चाहता हूं। कम प्रीमियम में सबसे बेहतर विकल्प कौन सा है। मैं एक कारोबारी हूं और मेरी सालाना आमदनी करीब डेढ़ लाख रुपये है। -कुणाल महाजन
पत्नी और बच्चे की आप पर निर्भरता को देखते हुए हम यही कहेंगे कि महज 3 तीन लाख रुपये का बीमा कवर आपके लिए नाकाफी होगा। आपको कम से कम 10 लाख रुपये का बीमा कवर लेना चाहिए।
आप अगर प्रीमियम की राशि को लेकर परेशान हैं, तो टर्म बीमा का विकल्प अपना कर आप कम प्रीमियम में बड़ा बीमा कवर ले सकते हैं। 10 लाख रुपये के कवर वाली टर्म पॉलिसी का सालाना प्रीमियम आपके लिए औसतन ढाई हजार रुपये बैठेगा, जोकि बहुत अधिक नहीं है।
एचडीएफसी की क्लिक टू प्रोटेक्ट व आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल आई केयर पॉलिसियां आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती हैं।