फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   old 500 and 1000 rupees note selling like a hot cake online market

ऑनलाइन बिक रहे 500 और हजार के पुराने नोट, कीमत इतनी की उड़ जाएंगे होश

Tue, 07 Nov 2017 09:20 AM IST
प्रगति मिश्रा
प्रगति मिश्रा Updated Tue, 07 Nov 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
old 500 and 1000 rupees note selling like a hot cake online market

केंद्र सरकार ने पिछले साल 8 नवंबर को 500 और 1000 रुपये के नोटों के चलन पर रोक लगा दी थी। इसके बाद सभी लोगों को बैंक जाकर इन नोटों को बदलवाना अनिवार्य था। कई ऐसे लोग भी थे, जो समय से अपने सभी पुराने नोट बदल नहीं सके।

विज्ञापन


ये अब अपने पुराने नोट उसकी वास्तविक कीमत से ज्यादा मूल्य पर ऑनलाइन नीलाम कर रहे हैं। इस काम के लिए वे ‘ई-बे’ जैसी साइट का इस्तेमाल करते हैं। पुराने नोटों का कलेक्शन करने के शौकीन इन नोटों के खरीदार बनते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- 500-1000 के पुराने नोट जमा ना करवा पाने वालों पर नहीं होगी आपराधिक कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


कई लोगों को एंटीक चीजें सहेजने का शौक होता है। ये पुरानी कार, पुरानी करेंसी आदि को पास रखते हैं। ऐसे में कई वेबसाइट हैं, जो ऐसी चीजों की ऑनलाइन नीलामी करती हैं। ऐसी ही साइटों पर 500 और 1000 के पुराने नोट उपलब्ध हैं। वैसे पुरानी चीजों को सहजने की प्रवति नई नहीं है। ऐसा नोटबंदी से पहले भी होता रहा है। 

कलेक्शन करने वालों के लिए बूम
प्रचलन से हट गए नोटों को लोग अपनी रुचि के अनुसार संग्रहालय या घर के किसी कोने में सहेजकर रखते थे। देश ही नहीं, ऐसा विदेश में भी होता है। नोट जितना पुराना होता जाता है, उसकी कीमत उतनी ही बढ़ती जाती है।

क्या हैं कीमतें

old 500 and 1000 rupees note selling like a hot cake online market
200 rupee note
‘ई-बे’ वेबसाइट पर 299 से 599 तक की कीमत पर 500 और 1000 के नोट उपलब्ध हैं। यहां 200 और 500 के नए नोट भी उपलब्ध हैं। इनकी खासियत लकी माना जाने वाला नंबर 786 मौजूद होना है।

786 नंबर के 200 के नोट की कीमत 425 रुपये और 500 के नोट की कीमत 900 रुपये है। साथ ही यहां 10 का पुराना नोट 120 रुपये, 1 रुपये का पुराना नोट 140 रुपये और 100 रुपये का नोट 275 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। यहां 20 रुपये के पूर्ण चक्र वाले नोट की कीमत 1699 रुपये है।

चलन प्रतिबंधित, मिल सकती है सजा
सरकार ने नोटबंदी के बाद पुराने नोटो का प्रचलन दंडनीय अपराध घोषित कर दिया है। लोग कलेक्शन के लिए कुछ नोट अपने पास रखते हैं, लेकिन इनके लिए सरकार ने एक सीमा तय की है। किसी के पास 500 और 1000 के पुराने नोट 10 से अधिक हैं तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed