{"_id":"5b9248ba867a557ff747d9be","slug":"now-withdraw-money-at-atm-without-using-debit-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना डेबिट कार्ड के भी निकाल सकेंगे एटीएम से पैसा, इस बैंक ने की शुरुआत","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
बिना डेबिट कार्ड के भी निकाल सकेंगे एटीएम से पैसा, इस बैंक ने की शुरुआत
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 07 Sep 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
airtel payment bank
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आप बिना डेबिट कार्ड के भी आसानी से एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं। इसके लिए केवल आपको अपने मोबाइल एप और एसएमएस की मदद लेनी होगी। शुरुआत में यह सेवा देश के चुनिंदा एटीएम पर मिलेगी। देश के प्रमुख पेमेंट बैंक में शुमार एयरटेल पेमेंट बैंक ने पहली बार इस तरह की सेवा को शुरू किया है।
विज्ञापन
20 हजार एटीएम पर मिलेगी सुविधा
एयरटेल ने फिलहाल देश के 20 हजार एटीएम पर इस सुविधा को शुरू किया है। साल के अंत तक 1 लाख एटीएम पर यह सेवा मिलने लगेगी। कंपनी ने कहा है कि ग्राहकों को शुरू के दो ट्रांजेक्शन मुफ्त मिलेंगे। वहीं तीसरे ट्रांजेक्शन से लोगों को 25 रुपये का अतिरिक्त चार्ज देना पड़ेगा।
विज्ञापन
एप व एसएमएस के जरिए निकलेगा पैसा
एयरटेल पेमेंट बैंक के एमडी और सीईओ अणुव्रत बिस्वास ने कहा कि हम लोग डिजिटल इंडिया में भरोसा रखते हैं। एमपे के साथ मिलकर अब लोग केवल अपने फोन के जरिए किसी भी एटीएम से पैसा निकाल सकेंगे। इस सेवा के शुरू होने के बाद ग्राहकों को एटीएम मशीन में डेबिट कार्ड नहीं ले जाना होगा।
विज्ञापन
ऐसे निकाल सकेंगे पैसा
ग्राहक दो तरह से पैसा निकाल सकेंगे। पहला एप से और दूसरा एसएमएस के जरिए। मोबाइल एप से पैसा निकालने के लिए मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
इसके बाद एसएमएस पर मिले ओटीपी कोड को दर्ज कराना होगा। इसके बाद राशि की डिटेल देनी होगी। फिर एटीएम पर आईएमटी का ऑप्शन चुनकर पैसा निकाल सकेंगे।