{"_id":"593784944f1c1b831c9c8f51","slug":"now-submit-aadhaar-details-by-30-june-as-epfo-again-extend-deadline","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 जून तक करना होगा अपने पीएफ अकाउंट को आधार से लिंक, EPFO ने बढ़ाई डेडलाइन","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
30 जून तक करना होगा अपने पीएफ अकाउंट को आधार से लिंक, EPFO ने बढ़ाई डेडलाइन
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
Updated Wed, 07 Jun 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
epfo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पीएफ अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करने की समयसीमा को बढ़ा दिया है। अब ऐसे लोग जिन्होंने अपने आधार नंबर को पीएफ अकाउंट से लिंक नहीं कराया है वो 30 जून तक करा सकते हैं।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर राज्यों को मिली है छूट
हालांकि ईपीएफओ ने पूर्वोत्तर राज्यों में रहने वाले पीएफ अंशधारकों के लिए यह समय सीमा 1 अक्टूबर तय की है। ईपीएफओ ने अपने सभी फील्ड ऑफिसों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि वो सभी तरह के इंप्लॉयर से यह सुनिश्चित कर लें कि 1 जुलाई से पहले उनके कर्मचारियों के आधार नंबर आ जाएं।
विज्ञापन
इस साल जनवरी में ईपीएफओ ने आधार नंबर की जानकारी देना जरूरी किया था। इसके बाद ईपीएफओ आधार नंबर को जमा करने की तारीख को कई बार आगे बढ़ाया है।
सरकार देती है अंशधारकों को सब्सिडी
ईपीएफओ में जितने भी अंशधारक शामिल हैं, उनको सरकार की तरफ से बेसिक सैलरी पर 1.16 फीसदी की सब्सिडी मिलती है। इसके अलावा कंपनियां भी प्रत्येक कर्मचारी के पीएफ अकाउंट में 8.33 फीसदी हर महीने जमा करती है।
विज्ञापन