{"_id":"6e4ced70-c79a-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"now-pf-cut-on-full-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी! अब पूरी सैलरी पर कटेगा पीएफ","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
खुशखबरी! अब पूरी सैलरी पर कटेगा पीएफ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 28 May 2013 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बचत के लिहाज से नौकरी-पेशा लोगों के अच्छी खबर है। आने वाले दिनों में पीएफ पूरी सैलरी के आधार पर कटेगा। अभी यह बेसिक सैलरी पर कटता है।
विज्ञापन
हालांकि पूरी सैलरी पर पीएफ कटने से सैलरी कुछ कम मिलेगी, लेकिन बचत बढ़ जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) जल्द ही नया नोटिफिकेशन जारी करने वाला है जिसके तहत पूरी सैलरी के आधार पर पीएफ काटा जाएगा।
अभी जारी व्यवस्था के मुताबिक पीएफ केवल बेसिक सैलरी और डीए को जोड़कर आई रकम का 12 फीसदी काटा जाता है। नई व्यवस्था से कर्मचारी के साथ-साथ संस्थानों या कंपनियों का भी पीएफ में अंशदान बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, नई व्यवस्था को लेकर उद्योग जगत में हलचल शुरू हो गई है। उद्योग जगत शुरु से ही इसका विरोध कर रहा है, लेकिन श्रम मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद कर्मचारी भविष्य निधि संगठन इसे लागू करने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन