फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   now mobile shops and petrol pump will give banking services

अब गली-मोहल्ले की दुकानों से भी होगी बैंकिंग

Tue, 27 Jan 2015 03:50 PM IST
Updated Tue, 27 Jan 2015 03:50 PM IST
विज्ञापन
now mobile shops and petrol pump will give banking services

देश के हर परिवार को बैंकिंग से जोड़ने की दिशा में मोदी सरकार जन धन योजना तो पहले से ही चला रही है, लेकिन अब इस ओर एक और कदम उठाया गया है।

विज्ञापन


अब मोबाइल की दुकानों, पेट्रोल पंपों और गली मुहल्लों में स्थित दुकानों की मदद से भी हर किसी तक बैंकिंग सुविधा पहुंचाई जाएगी। बैंकिंग के इस नए सिस्टम को पेमेंट बैंकिंग का नाम दिया गया है।
विज्ञापन


इसके तहत अब मोबाइल की दुकानों, पेट्रोल पंपों और अन्य दुकानों को बैंकिंग के सेवा देने का परमिट दिया जाएगा। पेमेंट बैंक के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 फरवरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्हें भी यह परमिट मिलेगा वह भुगतान और जमा की सर्विस दे सकेंगे, लेकिन लोन की सुविधा देने की परमिशन इन्हें नहीं होगी। यही कारण है कि इन संस्थानों को पेमेंट बैंकिंग का नाम दिया गया है।

6 लाख गांव जुड़ सकेंगे

now mobile shops and petrol pump will give banking services

सभी को बैंकिंग से जोड़ने के लिए मोदी की जनधन योजना के तहत 11 करोड़ नए बैंक खाते खोले जा चुके हैं, लेकिन परेशानी यह है कि इनमें से 8 करोड़ खातों में पैसे ही नहीं हैं।

अपनी इसी परेशानी को दूर करने के लिए सरकार की तरफ से यह नई सुविधा भी दी जानी तय हुई है। माना जा रहा है कि इस नई योजना से भारत के करीब 6 लाख गांवों को बैंकिंग से जोड़ा जा सकेगा।

पेमेंट बैंक के जरिये घर पर पैसा भेजना, सरकार की ओर से मिलने वाले आर्थिक लाभ की प्राप्ति या बिजनस करने में आसानी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed