{"_id":"126c28a0-bd5d-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"now-get-8-5-percent-interest-on-provident-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 8.5 फीसदी मिलेगा पीएफ पर ब्याज","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
अब 8.5 फीसदी मिलेगा पीएफ पर ब्याज
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2013 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर 8.5 फीसदी ब्याज दर के लिए वित्त मंत्रालय ने अपनी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
यह दर वित्त वर्ष 2012-13 के लिए लागू होगी। नई यह इससे पूर्व वित्त वर्ष की तुलना में 0.25 फीसदी अधिक है।
इस बारे में केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (सीपीएफसी) अनिल स्वरुप ने जानकारी देते हुए कहा कि 8.5 फीसदी पीएफ ब्याज दर को वित्त मंत्रालय ने अधिसूचित कर दिया है।
नई दर तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। और नई दर का लाभ 5 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी भविष्य निधि के खाताधारकों को मिलेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि अधिसूचना के मुताबिक वर्ष 2012-13 के ईपीएफओ के सभी दावों का निपटारा भी इसी दर पर होगा।
ब्याज की राशि पीएफ खाताधारकों के खाते में जमा कर दी जाएगी।
गौरतलब है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी ने 25 फरवरी को 8.5 फीसदी पीएफ ब्याज दर को अपनी मंजूरी दी थी।
इसके बाद नए दर को लागू करने के लिए वित्त मंत्रालय के पास इस प्रस्ताव को भेज दिया गया था।
नियम के मुताबिक वित्त मंत्रालय की ओर से नए दर को अधिसूचित करने के बाद ही पीएफ ब्याज दर को लागू या पीएफ खाते में जमा किया जाता है।