फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Now Employees to get TDS deduction status via sms by companies

अब एसएमएस से खुलेगी कंपनियों की पोल, आयकर विभाग देगा टीडीएस की जानकारी

Tue, 25 Oct 2016 03:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 25 Oct 2016 03:39 PM IST
विज्ञापन
Now Employees to get TDS deduction status via sms by companies
जेटली - फोटो : Getty

वेतनभोगियों की अक्सर शिकायत रहती है कि ऑफिस वाले आयकर मद में कितनी राशि काट रहे हैं, इसकी सही जानकारी नहीं मिलती। इसका पता तो तब चलता है, जब साल भर का फॉर्म 16 हाथ में आता है।

विज्ञापन


अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने वेतनभोगियों के लिए टीडीएस के मामले में एसएमएस अलर्ट सेवा की शुरुआत की है। केंद्रीय वित्तमंत्री, अरुण जेटली ने इस सेवा को शुरू किया।
विज्ञापन


इस सुविधा की लांचिंग के अवसर पर बताया गया कि अब टीडीएस के जरिये पैसे काटकर आयकर विभाग द्वारा पास करने के बाद कर्मचारी को एसएमएस से सूचना दी जाएगी। फिलहाल यह सुविधा करीब ढाई करोड़ वेतनभोगियों के लिए है और उन्हें एसएमएस के जरिये हर तिमाही सूचना मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'देनदारी से ज्यादा आयकर काट लेती हैं कंपनियां'

Now Employees to get TDS deduction status via sms by companies
income tax department

आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कई बार देखा गया है कि कोई कंपनी कर्मचारी का आयकर देनदारी से ज्यादा काट लेती है। इस बात का पता कर्मचारी को तब चलता है, जब वह फॉर्म 16 लेकर पिछले वित्त वर्ष के लिए अपना टैक्स रिटर्न दाखिल करता है।

इसी से छुटकारा पाने के लिए इस सुविधा को लाया गया है, ताकि करदाता और आयकर विभाग के बीच विश्वास मजबूत हो पाए। वहीं ऐसे भी कुछ मामले सामने आए हैं, जब कंपनी ने वेतन से आयकर तो काट लिया, लेकिन उसे विभाग के पास जमा नहीं कराया।

इस सुविधा से इस चक्कर से भी निजात मिल जाएगी। सीबीडीटी की अध्यक्ष, रानी सिंह नायर का कहना है कि इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए विभाग ने ऐसा सिस्टम तैयार किया है, जिससे कर्मचारी को सूचना दी जाएगी कि वेतन से काटा गया आयकर, विभाग के पास जमा हो गया है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed