फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Now bank accounts will be used for return confirmation

अब बैंक खाते से भी होगी आयकर रिटर्न की पुष्टि

Sat, 07 May 2016 03:41 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 07 May 2016 03:41 AM IST
सार

  • पीएनबी इससे जुड़ने वाला पहला बैंक
  • इस सुविधा से दूसरे बैंकों के भी जुड़ने की उम्मीद 

विज्ञापन
Now bank accounts will be used for return confirmation
आयकर दफ्तर

विस्तार

आयकर रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया को पेपरलेस बनाने के लिए आयकर विभाग ने बैंक खाते के जरिए पुष्टि का सिस्टम भी शुरू कर दिया है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) इस सिस्टम से जुड़ने वाला पहला बैंक बना है। पिछले साल विभाग ने आधार संख्या के जरिए पुष्टि का सिस्टम शुरू किया था। आयकर विभाग द्वारा जारी एक एडवायजरी के मुताबिक अब करदाता बैंक खाते के जरिए भी इलेक्ट्रॉनिक वेरिफिकेशन कोड (ईवीसी) प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए ई फाइलिंग वेबसाइट पर ही बैंक खाते की प्री वैलिडेटिंग करनी होगी।

विज्ञापन


विभाग के मुताबिक इस सिस्टम से जुड़ने वाला पहला बैंक पीएनबी है। उसने उम्मीद जतायी है कि अन्य बैंक भी शीघ्र ही इस सुविधा से जुड़ेंगे। आयकर रिटर्न को पेपरलेस बनाने के लिए आयकर विभाग ने ई फाइलिंग सिस्टम शुरू किया है। लेकिन आम करदाता को उसमें भी आईटीआर-वी का प्रिंट निकाल कर उस पर हस्ताक्षर करके निर्धारित समय के अंदर आय कर विभाग के सेंट्रल प्रोसेसिंग सेंटर (सीपीसी) भेजना पड़ता है।
विज्ञापन


इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए पिछले साल आधार नंबर पर आधारित वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) सिस्टम शुरू किया गया था। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए अब बैंक खाते को भी जोड़ा गया है। आयकर विभाग ने हाल ही में वैसे वेतनभोगी, जिनके पास सिर्फ एक मकान है, के लिए आईटीआर-1, वैयक्तिक और कारोबार या किसी पेशे से आय अर्जित नहीं करने वाले हिन्दू अविभाजित परिवार के कर्ता के लिए आईटीआर-2 और वैयक्तिक और कारोबार या किसी पेशे से आय अर्जित नहीं करने वाले हिन्दू अविभाजित परिवार के कर्ता, जिन के पास विदेशों में परिसंपत्ति नहीं है, के लिए आईटीआर-2 ए फार्म अधिसूचित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed