फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   normal monsoon may keep cut in repo rates as rbi will decide in august

सामान्य मानसून से घट सकती हैं नीतिगत दरें, अगस्त में आरबीआई ले सकता है फैसला

Wed, 18 Apr 2018 04:06 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Apr 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
normal monsoon may keep cut in repo rates as rbi will decide in august

इस साल मानसून सामान्य रहने के पूर्वानुमान के मद्देनजर, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) अगस्त में होने वाली नीतिगत समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती कर सकता है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच की रिपोर्ट के मुताबिक, रबी की फसलें उम्मीदों के अनुकूल नहीं रहने के बाद सामान्य मानसून से ग्रामीण मांग को बढ़ावा मिलना चाहिए। 

विज्ञापन


97 फीसदी होगी बारिश
वैश्विक वित्तीय सेवा कंपनी ने एक शोध रिपोर्ट में बताया कि भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद एक अगस्त को आरबीआई द्वारा नीतिगत दरों में 25 आधार अंकों की कटौती को लेकर हम पहले से ज्यादा आश्वस्त हैं। इस साल सामान्य दक्षिण-पश्चिम मानसून की अवधि के 97 फीसदी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कृषि पर निर्भर है जीडीपी
भारत मौसम विभाग के मुताबिक, देश में इस साल मानसून सामान्य रहने की उम्मीद है और 97 फीसदी बारिश होगी, जो सीजन के लिए सामान्य है। देश में 75 फीसदी बारिश जून से सितंबर के बीच चार महीने लंबे मानसून से होती है। देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) अभी भी व्यापक तौर पर कृषि क्षेत्र पर आधारित है। देश के कई हिस्सों में कृषि से संबंधित समस्याएं देखी जा रही हैं और अच्छी बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीफ फसल के अच्छी होने की उम्मीद
रिपोर्ट के मुताबिक, गर्मी में रबी फसल के उम्मीदों के अनुकूल नहीं रहने के बावजूद सामान्य मानसून से खरीफ फसलों की अच्छी सिंचाई होने से साल 2018 में कृषि महंगाई कम रहनी चाहिए। साल 2018-19 में कृषि महंगाई औसतन 4.3 फीसदी रहनी चाहिए, जो आरबीआई के 2-6 फीसदी मुद्रास्फीति के लक्ष्य के भीतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed