{"_id":"98680d46-2444-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"next-year-unique-number-of-pf-account-holders","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल से PF खाता धारकों को यूनीक नंबर","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
अगले साल से PF खाता धारकों को यूनीक नंबर
कानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Nov 2012 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल 2013 से देशभर के पीएफ खाता धारकों को यूनीक नंबर (राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संख्या) दिया जाएगा। यूनीक नंबर मिलने के बाद किसी भी खाताधारक का क्लेम 24 घंटे में मिल सकेगा। विभाग को कंप्यूटरीकृत करने के साथ क्लेम, अकाउंट स्लिप को ऑनलाइन किया जा रहा है।
विज्ञापन
केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त आरसी मिश्र ने बताया कि क्लेम और अकाउंट स्लिप देने के मामले में कानपुर, इलाहाबाद, बनारस, गोरखपुर, बरेली रीजन का काम अच्छा है। यहां 80-90 फीसदी लंबित मामलों का निपटारा हो चुका है। लखनऊ रीजन में 81 फीसदी काम किया गया है।
विज्ञापन
विभाग की मंशा है कि पीएफ खाताधारकों को अधिक से अधिक सहूलियत दी जाए। इस दिशा में विभाग में कंप्यूटरीकरण करने के साथ क्लेम, अकाउंट स्लिप की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जा रहा है। कानपुर सहित कुछ रीजनों में यह प्रक्रिया तेजी से चल रही है। ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही पूरे देश के पीएफ खाता धारकों को यूनीक नंबर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके बाद कोई भी खाता धारक कहीं से भी विभाग की वेबसाइट पर अपने पीएफ, क्लेम आदि की जानकारी ले सकेगा। क्लेम का निर्धारण भी 24 घंटे में किया जा सकेगा। पेंशनधारकों को प्रति माह एक हजार रुपये पेंशन दिए जाने का प्रस्ताव कमेटी द्वारा वित्तमंत्रालय को भेजा गया है। विभाग खाताधारकों को अच्छी सुविधाएं देकर विभाग से स्वयं जुड़ने की योजना पर कार्य कर रहा है ताकि पीएफ खाताधारकों की संख्या को और बढ़ाया जा सके।
केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने बताया कि विभाग की वेबसाइट के मेंबर पोर्टल कॉलम पर कोई भी खाताधारक लॉगइन करके अपना वेबपोर्टल (जैसे ईमेल आईडी बनती है) बनाकर अपने हर महीने कटने वाले पीएफ, कंपनी द्वारा जमा किए जाने वाले पीएफ की जानकारी ले सकेगा। अभी तक विभाग से वर्ष में एक बार ही सभी खाताधारकों को अकाउंट स्लिप जारी की जाती है, जिसमें उसके पूरे वित्तीय वर्ष का लेखा-जोखा होता है।